झारखंड राज्य की राजधानी रांची तक पहुंचने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था थोड़ी कम है. टाटानगर से रांची जाने के लिए ट्रेन की सुविधा ज्यादा उपलब्ध नहीं है. ट्रेन तो हैं पर कुछ अलग ही समय पर हैं, जिससे यात्रीगण को रांची जाने में असुविधा होती है. इसकी वजह से उन्हें ज्यादा पैसे देकर बस से यात्रा करनी पड़ती है. वर्तमान में टाटा से रांची जाने के लिए सिर्फ चार ट्रेनें हैं.
हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन नं-18615, टाटानगर-हटिया पैसेंजर ट्रेन नं-58143, टाटानगर-हटिया पैसेंजर ट्रेन नं-58661, हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नं-18617. अधिकांश ट्रेनों का समय ऐसा है कि यात्रियों को रांची पहुंचने में देर रात हो जाती है. ऐसे में व्यवस्था ऐसी हो कि रांची जाने के इच्छुक टाटा वाले लोग सुबह में अपने घरों से निकलें और रांची पहुंच अपना काम निबटा कर रात तक वापस टाटा पहुंच जायें.
रवि टुडू, जमशेदपुर
