पारा शिक्षकों का भविष्य दांव पर

शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के आ रहे बयान के बाद झारखंड में पारा शिक्षकों का भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है. एक ओर जहां नियुक्ति नियमावली के बनने में आ रही पेच व दूसरी ओर देश में लागू हुई नयी शिक्षा नीति ने इसे और बल दिया है. राज्य में 65 हजार […]

शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के आ रहे बयान के बाद झारखंड में पारा शिक्षकों का भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है. एक ओर जहां नियुक्ति नियमावली के बनने में आ रही पेच व दूसरी ओर देश में लागू हुई नयी शिक्षा नीति ने इसे और बल दिया है. राज्य में 65 हजार पारा शिक्षक कार्यरत हैं.

अब उनका खुद का भविष्य धुंधला नजर जा रहा है. पिछले साल जब उनका आंदोलन नियुक्ति नियमवाली बनाने व स्थायीकरण को लेकर हुआ, तो सरकार ने इस पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. नियमावली बनाने की एक समय सीमा निर्धारित कर दी गयी, मगर यह नियमावली अब तक नहीं बन पायी है.

बिनोद कुमार, चंद्रपुरा, बोकारो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >