शपथ ग्रहण के संदेश

लोक सभा चुनावों में मिले प्रचंड बहुमत के बाद मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का आगाज करने जा रही है. इस बार प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को न्योता न देकर नयी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वह आतंकपरस्त पाकिस्तान को लेकर किसी प्रकार के भ्रम में नहीं […]

लोक सभा चुनावों में मिले प्रचंड बहुमत के बाद मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का आगाज करने जा रही है. इस बार प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को न्योता न देकर नयी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वह आतंकपरस्त पाकिस्तान को लेकर किसी प्रकार के भ्रम में नहीं है.
पाकिस्तान के साथ ही पूरी दुनिया को इस तरह से स्पष्ट संदेश भी दे दिया है. दूसरी तरफ, बिम्सटेक के सदस्य देशों को न्योता देकर मोदी जी ने अपनी एक्ट ईस्ट पॉलिसी और पुराने सार्क सहयोगियों को एक साथ साधने की कोशिश की है. उम्मीद है कि केंद्र की मोदी सरकार अपने इस दूसरे कार्यकाल में जनता के सभी वर्गों के विकास के लिए समभाव से काम करती रहेगी.
चंदन कुमार, देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >