इराक में फंसे बंधकों को छुड़वा कर मोदी ने दिखा दिया कि अब भारत भी किसी से कम नहीं है. आज हर भारतीय सीना ठोक कर कह सकता है कि हमारे देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. घर-घर मोदी का नारा एक बार फिर गूंज उठा है और एक बार फिर सबके दिल पर मोदी राज कर रहे हैं. बंधक बने भारतीयों को इराक से मुक्त होने की खबर ने खुशी की लहर दौड़ा दी.
मोदी सरकार को इसका सारा श्रेय जाता है. इस बार मोदी सरकार ने भारतीयों की रक्षा के लिए जो कदम उठाया, उससे पूरी दुनिया में एक शानदार संदेश गया है कि अब भारत सरकार भारतीयों की हिफाजत के लिए किसी भी हद तक जायेगी. अमेरिका को छोड़ कर किसी भी देश को अपने नागरिकों की रक्षा को लेकर यह छवि प्राप्त नहीं है. अपने इस कदम से नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में अपना एक सम्मानजनक स्थान बनाया है.
दयानंद मिश्र, कांके रोड, रांची
