लालच व बहकावे से बचकर चुनें प्रतिनिधि

पांच साल तक एसी की हवा खाने के बाद जब नेता चिलचिलाती धूप में गांवों की खाक छानते फिरते हैं, तब जनता को राजा वाला फिलिंग आने लगता है कि इस लोकतंत्र में मेरा भी कोई अस्तित्व है. हम निरीह जनता के पास एक ही तो वोट वाला रामबाण है, जो सत्तारूढ़ों को धूल भी […]

पांच साल तक एसी की हवा खाने के बाद जब नेता चिलचिलाती धूप में गांवों की खाक छानते फिरते हैं, तब जनता को राजा वाला फिलिंग आने लगता है कि इस लोकतंत्र में मेरा भी कोई अस्तित्व है. हम निरीह जनता के पास एक ही तो वोट वाला रामबाण है, जो सत्तारूढ़ों को धूल भी चटा सकता है तथा विपक्षियों को सत्तारूढ़ भी कर सकता है. लोकतंत्र का सबसे बड़ा पावर हम जनता के हाथों में है, हमें सोच-समझ कर मतदान करने की जरूरत है.

बिना किसी लाग-लपेट, लालच, मोह व बहकावे से दूर हट कर अपना योग्य प्रतिनिधि चुनना ही लोकतंत्र के प्रति आस्था मानी जा सकती है. मतदान के समय हमारी नजर प्रतिनिधि पर होनी चाहिए न कि पार्टी विशेष पर. हमें तटस्थ और चौकन्ना रहकर मतदान करने की जरूरत है. हर पांच साल में एक बार देश गढ़ने का मौका मिलता है. इसलिए सोच-समझकर प्रतिनिधि का करें.

सत्यम भारती, वनद्वार (बेगूसराय)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >