कोयले का काला कारोबार

तरह-तरह के कोयलों से भरपूर झारखंड राज्य का धनबाद जिला देश में कोयले की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है. आज यह जिला कोयला तस्करों का अड्डा बन गया है. धनबाद के बलियापुर क्षेत्र में कोयले की अवैध ढुलाई धड़ल्ले से जारी है. इस गोरखधंधे में पुलिस और प्रशासन की भी संलिप्तता से […]

तरह-तरह के कोयलों से भरपूर झारखंड राज्य का धनबाद जिला देश में कोयले की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है. आज यह जिला कोयला तस्करों का अड्डा बन गया है. धनबाद के बलियापुर क्षेत्र में कोयले की अवैध ढुलाई धड़ल्ले से जारी है. इस गोरखधंधे में पुलिस और प्रशासन की भी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता.

तभी तो विभिन्न थाना क्षेत्रों से होकर कोयला चोर कोयला लेकर भट्ठियों तक पहुंचते है और भट्ठियों के मालिकों द्वारा फरजी कागजात तैयार कर राज्य के साथ-साथ देश के अन्य कोनों में भी ट्रकों के जरिये कायेला भेजा रहा है. सरकार तथा प्रशासन को भी इनके खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए, ताकि देश की यह बेशकीमती संपदा और बहुमूल्य खनिज देश के ही काम में आये और नाजायज हाथों में जाने से बचे.

सौरभ शुक्ला, धनबाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >