शिक्षकों की संवेदनहीनता पर खड़े हो रहे सवाल

दिल्ली के एक निजी स्कूल में फीस न देने की वजह से बच्चों को बंधक बनाये जाने की घटना सामने आयी है. ये चार से पांच साल के बच्चे थे जिन्हें फीस न भर पाने की वजह से स्कूल प्रशासन ने स्कूल के बेसमेंट में बंद कर दिया था. यह सिर्फ आरोप है, क्योंकि बच्चे […]

दिल्ली के एक निजी स्कूल में फीस न देने की वजह से बच्चों को बंधक बनाये जाने की घटना सामने आयी है. ये चार से पांच साल के बच्चे थे जिन्हें फीस न भर पाने की वजह से स्कूल प्रशासन ने स्कूल के बेसमेंट में बंद कर दिया था.

यह सिर्फ आरोप है, क्योंकि बच्चे के अभिभावक फीस भरे जाने की बात कर रहे हैं. जो भी हो ये तो बाद की बात है, लेकिन अब स्कूल के इस अमानवीय कृत पर सवाल खड़े होते हैं. आखिर इस तरह के स्कूलों को समाज में बने रहने का क्या औचित्य है, जो शिक्षा का प्रसार न कर के एक बिजनेस की तरह काम करता है. शिक्षा के इस व्यापार में उन्होंने बच्चों की उम्र का भी लिहाज न किया.

नीरज झा, मधुबनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >