स्थिर सरकार देने में मीडिया की भूमिका

मीडिया अगर चाहे तो शांत हवा को तूफान का रूप दे सकता है. उसकी दिशा बदल सकता है और यह काम उसने इस बार के लोकसभा चुनाव में सशक्त रूप से बखूबी प्रमाणित कर दिखाया है. उसने अपने निर्भीक प्रचार के जरिये देश के राजनीति की दिशा ही नहीं बदली, बल्कि लगभग 60 वर्षो तक […]

मीडिया अगर चाहे तो शांत हवा को तूफान का रूप दे सकता है. उसकी दिशा बदल सकता है और यह काम उसने इस बार के लोकसभा चुनाव में सशक्त रूप से बखूबी प्रमाणित कर दिखाया है. उसने अपने निर्भीक प्रचार के जरिये देश के राजनीति की दिशा ही नहीं बदली, बल्कि लगभग 60 वर्षो तक देश में ‘सिर्फ हम ही’ मान कर एकछत्र शासन करनेवाली अहंकारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने और इससे निजात पाने को छटपटाती जनता को एक पूर्ण बहुमत वाली नरेंद्र मोदी की स्थिर सरकार देने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है.

इस तूफान में कांग्रेस के अलावा सपा, बसपा, जदयू आदि ऐसे उड़ गये हैं कि आनेवाले विधानसभा के चुनाव में उनका फिर से वापस लौटना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन लगता है. और समय की मांग भी यही है कि केंद्र की तरह ही देश के राज्यों में भाजपा की ही सरकारें बनें, ताकि देश में अच्छे दिन लाने में कोई बाधा उत्पन्न न हो. और देश की जनता ने माननीय नरेंद्र मोदी जी की आंखों से जो अच्छे दिन के सपने देखे हैं वो शीघ्र पूरे हो सकें. इसके लिए मुझे अब पूर्ण विश्वास हो चुका है कि मीडिया आनेवाले विधानसभा के चुनावों के समय भी देश हित में ऐसी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.

चुनाव प्रचार के प्रारंभिक समय में तो लग रहा था कि सचमुच मीडिया बिका हुआ है और उसे लोगों की आलोचनाएं भी सहनी पड़ीं, लेकि न आज लगभग संपूर्ण देशवासियों को एहसास हो गया है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ने अपनी दूरदर्शिता के साथ अपनी जवाबदेही का परिचय, प्रमाण के साथ दिया है. और देश को नयी दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. इसके लिए मीडिया धन्यवाद का पात्र है.

मोहम्मद सलीम, बरकाकाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >