कड़ी सजा का प्रावधान हो

मध्य प्रदेश में 12 साल तक की लड़की से बलात्कार पर अपराधियों को फांसी की सजा देने की सिफारिश वाले प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी है. कम-से-कम समय में तुरंत अपराधी को फांसी दी जानी चाहिए, यह हर पीड़िता की मांग रहती है और इस उचित मांग पर विशेष जोर होना चाहिए. लड़कियों को […]

मध्य प्रदेश में 12 साल तक की लड़की से बलात्कार पर अपराधियों को फांसी की सजा देने की सिफारिश वाले प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी है. कम-से-कम समय में तुरंत अपराधी को फांसी दी जानी चाहिए, यह हर पीड़िता की मांग रहती है और इस उचित मांग पर विशेष जोर होना चाहिए. लड़कियों को दुष्कर्म करने वालों के लिए कड़ी सजा देने वाले कानून का इंतजार है.

देश के बाकी राज्यों को भी मध्य प्रदेश जैसा कानून अपने राज्यों के लिए बनाने पर विचार करना चाहिए है. एक राज्य ने पहल कर दी है. अब बाकी राज्यों को भी पहल करनी चाहिए. बलात्कारियों को सख्त सजा देने के लिए आज के कानून में बदलाव होना जरूरी है. महिलाओं की सुरक्षा काे गंभीरता से लेकर ऐसे कानूनों में बदलाव की गति को तेज कर अपराधियों को फांसी तक पहुंचाना चाहिए.

मानसी जोशी, इमेल से
पोस्ट करें : प्रभात खबर, 15 पी, इंडस्ट्रियल एिरया, कोकर, रांची 834001, फैक्स करें : 0651-2544006,
मेल करें : eletter@prabhatkhabar.in पर ई-मेल संिक्षप्त व िहंदी में हो. रोमन भी हो सकती है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >