सैनिकों के साथ प्रधानमंत्री की दीपावली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप तैनात सैनिकों के साथ दीवाली मनायी और उनके त्याग व बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि वह उन्हें अपना परिवार मानते हैं. प्रधानमंत्री लगातार चार सालों से देश के जवानों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं. उनका यह […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप तैनात सैनिकों के साथ दीवाली मनायी और उनके त्याग व बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि वह उन्हें अपना परिवार मानते हैं. प्रधानमंत्री लगातार चार सालों से देश के जवानों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं. उनका यह कदम देश के जवानों के लिए उत्साह बढ़ानेवाला हैं.
यह जवानों में प्रेरणा व जोश भरने का काम करता हैं. इस मौके पर थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे. उनका यह कदम जवानों को यह विश्वास दिलाता है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है. जवानों को सराहने और उनके साथ खड़े रहनेवाले प्रधानमंत्री का यह कदम सचमुच सराहनीय है.
पंकज कुमार यादव, कोलकाता, इमेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >