भोर सिंह यादव का तबादला

एसडीओ भोर सिंह यादव के तबादले का समाचार पढ़ कर दुख हुआ. इस खबर के बगल में ही उनकी प्रसंशा की खबर भी थी. तेल, दूध, बीज में मिलावट करने वालों को न छोड़ने वाले अफसर से रांची ही छुड़वा लिया गया है, इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी. यह बहुत ही शर्मनाक है. उन्होंने […]

एसडीओ भोर सिंह यादव के तबादले का समाचार पढ़ कर दुख हुआ. इस खबर के बगल में ही उनकी प्रसंशा की खबर भी थी. तेल, दूध, बीज में मिलावट करने वालों को न छोड़ने वाले अफसर से रांची ही छुड़वा लिया गया है, इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी. यह बहुत ही शर्मनाक है.
उन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़े कदम उठाये और उसे कर दिखाया लेकिन वे स्वयं इस भ्रष्ट राजनीति के शिकार हो गये. यह रांची का दुर्भाग्य है कि ऐसे कर्मठ, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अफसर को यहां से हटा दिया गया. उनका ही प्रयास था कि आज तेल में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य से खेलने वालों को पर्दाफाश हुआ.
राजकुमार गाड़ोदिया, अपर बाजार, रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >