खाद्य पदार्थों में मिलावट

मिलावटी तेल में हाइड्रोजन साइनाइड की खबर ने झकझोरकर रख दिया है. जाने कितने लोगों की जान चली गयी होगी. मिलावट सिर्फ तेल में ही नहीं, सभी खाद्य पदार्थों में व्यापक पैमाने पर हो रही है, पर विषय यह है कि ‘अर्जुन’ कौन बने? सभी आंख मूंद कर भोर सिंह जी की प्रतीक्षा कर रहे […]

मिलावटी तेल में हाइड्रोजन साइनाइड की खबर ने झकझोरकर रख दिया है. जाने कितने लोगों की जान चली गयी होगी. मिलावट सिर्फ तेल में ही नहीं, सभी खाद्य पदार्थों में व्यापक पैमाने पर हो रही है, पर विषय यह है कि ‘अर्जुन’ कौन बने? सभी आंख मूंद कर भोर सिंह जी की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
आज यदि रांची को भोर सिंह जी नहीं मिलते, तो यह कारोबार चलता रहता? हर्ट फेल, किडनी फेल, मानसिक विकलांगता और मौत मिलती रहती? ऐसे लोगों की भी जान जा रही है जो शराब तो क्या, पान तक नहीं खाता, सिगरेट नहीं पीता. प्रशासन को अनिवार्य रूप से यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एक अंतराल पर फैक्टरी में छापामारी होती रहे, ताकि गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ जनता तक पहुंच सके.
अनिल कुमार मिश्र, इमेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >