Bihar Ka Mausam: बिहार के 18 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. नवरात्रि के दौरान बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की उम्मीद है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 30 सितंबर तक दक्षिणी जिलों में औसत से मध्यम दर्जे की संभावना है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने और ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है.
बिहार के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के जिन जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है उनमें बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, आरा, नालंदा, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर जिला शामिल है. इन जिलों में बारिश की वजह से तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है. सभी जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी और ठनका भी गिरने की संभावना है.
क्यों बदला है मौसम का मिजाज
कई राज्यों से मॉनसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन बिहार में फिलहाल झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में म्यांमार-बांग्लादेश तट के पास नया लो-प्रेशर एरिया विकसित हो सकता है. यदि यह सिस्टम मजबूत हुआ तो बिहार में बारिश देखने को मिलेगी.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कल कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी 28 सितंबर तक के लिए जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है. इस दौरान सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय, नवादा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, आरा और पटना में बारिश हो सकती है. इन जिलों में ठनका को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है.
इसे भी पढ़ें: ये 5 BJP नेता संभालेंगे बिहार के अलग-अलग इलाकों का जिम्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची
