Zubeen Garg Demise: 'मैं स्तब्ध हूं…', पीएम नरेंद्र मोदी ने जुबीन गर्ग की मौत पर जताया शोक, राहुल गांधी बताया 'भयानक त्रासदी'

Zubeen Garg Demise: असम के मशहूर गायक और बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाले जुबीन गर्ग की अचानक मौत से पूरा देश स्तब्ध है. स्कूबा डाइविंग के दौरान गर्ग को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. आनन-फानन में उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया. लेकिन, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनके निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है.

Zubeen Garg Demise: ‘…या अली’, ‘जाने क्या चाहे मन बावरा…’ जैसे सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गानों को अपनी आवाज देने वाले, युवाओं के दिलों की धड़कन जुबिन गर्ग की शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत हो गई. स्कूबा डाइविंग के दौरान गर्ग को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. आनन-फानन में उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया. लेकिन, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जुबीन तीन दिवसीय नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने के लिए सिंगापुर गए थे. बताया जा रहा है कि स्कूबा डाइविंग करते समय जुबिन को सांस लेने में परेशानी हुई और उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया और इसके बाद उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया. उन्हें बचाने के तमाम उपाय किए गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. जुबिन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जाहिर किया है.  

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जुबिन गर्ग की मौत पर शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं. उन्हें संगीत में उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जायेगा. उनकी प्रस्तुतियां सभी वर्गों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय थीं. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.” इधर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गायक जुबिन गर्ग की मौत को ‘भयानक त्रासदी’ बताया है.

सिंगापुर से लाया जा रहा है शव

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय गायक के शव को भारत वापस लाने की प्रक्रियाएं की जा रही है. उन्होंने सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त शिल्पाक अंबुले से बात की है. मुख्यमंत्री सरमा ने मीडिया से बातचीत के क्रम में बताया कि भारतीय उच्चायोग सिंगापुर सरकार के संपर्क में है और वहां के अधिकारी तय करेंगे कि पोस्टमार्टम की जरूरत है या नहीं. उन्होंने कहा “अगर पोस्टमार्टम की जरूरत पड़ती है, तो जुबिन के पार्थिव शरीर को शनिवार शाम तक असम लाए जाने की संभावना है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >