Zubeen Garg Death:'जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई हत्या', CM हिमंता का दावा- 8 दिसंबर तक दाखिल की जाएगी चार्जशीट

Zubeen Garg Death: ‘या अली’ गाने के गायक जुबिन गर्ग की मौत मामले में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है. सीएम सरमा ने कहा है कि जुबिन गर्ग की सिंगापुर में हत्या हुई थी. पुलिस 8 दिसंबर को चार्जशीट फाइल करेगी.

Zubeen Garg Death: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा  ने सोमवार को दावा किया है कि सिंगर जुबिन गर्ग की सिंगापुर में हत्या की गई थी. सीएम सरमा ने यह बात ऐसे समय में कही है जब मामले की जांच की जा रही है. गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए सिंगापुर गए थे. सीएम सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘‘मैं इसे हादसा नहीं कह रहा हूं. जुबिन गर्ग की हत्या के मामले में आरोप पत्र 17 दिसंबर तक दाखिल किया जाना है. मैंने इसे आठ दिसंबर तक दाखिल करने का लक्ष्य रखा है. हम अब तैयार हैं.’’

सीएम सरमा ने साक्ष्य का नहीं किया जिक्र

मुख्यमंत्री सरमा ने इस मामले पर उन साक्ष्यों का कोई जिक्र नहीं किया जो इस मौत को हत्या साबित करते हैं. पूरे असम में जुबिन की मौत को लेकर 60 से अधिक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राज्य पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (CID) के तहत एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था जो मामले की जांच कर रहा है. सरमा ने आरोप-पत्र दाखिल करने को लेकर कहा ‘‘अगर विदेश में कोई घटना होती है, तो गृह मंत्रालय से मंजूरी की जरूरत होती है. कल, मैंने जल्द ही मंजूरी लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.’’

SIT अगले तीन-चार दिनों में गृह मंत्रालय को लिखेगी पत्र- सीएम सरमा

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि एसआईटी अगले तीन से चार दिनों के अंदर गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर आवश्यक मंजूरी मांगेगी. उन्होंने कहा ‘‘इसके बाद हम आरोप पत्र दाखिल करेंगे.’’ गायक जुबिन गर्ग की मौत के सिलसिले में असम पुलिस ने उनके चचेरे भाई और असम पुलिस में डीएसपी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है. पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि जुबिन के खातों से 1.1 करोड़ रुपये का वित्तीय लेन देन हुआ है जिसके बाद उनके पीएसओ नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य को गिरफ्तार किया गया.

न्यायिक हिरासत में है सातों आरोपी

जुबिन गर्ग की मौत मामले में गिरफ्तार सातों आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की हत्या, आपराधिक साजिश, लापरवाही की वजह से मौत सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. सिंगापुर पुलिस बल भी गर्ग के समुद्र में कथित रूप से डूबने की घटना की स्वतंत्र जांच कर रहा है. एसपीएफ ने 17 अक्टूबर को एक बयान में कहा था कि प्रारंभिक जांच से गर्ग की मौत में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संकेत नहीं मिला है. (भाषा इनपुट)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >