काशी को बदनाम करने की हो रही साजिश…मूर्तियां तोड़े जाने के आरोप पर भड़के सीएम योगी

Yogi Adityanath Visit Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि काशी को बदनाम करने की साजिश हो रही है. वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर रिडेवलपमेंट का काम किया जा रहा है. जिसमें आरोप लगाया कि इस दौरान मूर्तियों और कलाकृतियों को नुकसान पहुंचाया गया. इसी पर योगी ने अपना बयान दिया.

Yogi Adityanath Visit Varanasi: प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मूर्तियां तोड़े जाने के आरोप में कहा- कुछ लोग हैं जो काशी की विरासत को हमेशा बदनाम करने में लगे रहते हैं. उसे अपमानित करते हैं. जब काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हो रहा था, उस समय भी कुछ लोगों ने साजिश रची थी. जहां मूर्तियां बनती हैं, वहां टूटे हुए मूर्ति के अवशेषों को एक जगह पर रखकर सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करने का काम किया गया. काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद ये कहना कि मूर्तियां तोड़ी गई हैं, यह पूरी तरह से गलत है. उन मंदिरों का पुनउद्धार हुआ है. जिस रूप में मंदिर थे उसी रूप में आज भी खड़े हैं. पहले मंदिर टूटे-फूटे और पुराने हो चुके थे, उसे फिर से नया बनाया गया है.

AI-जनरेटेड वीडियो के जरिए कांग्रेस फैला रही गलत जानकारी, सीएम योगी ने लगाया गंभीर आरोप

मूर्तियां तोड़ जाने के आरोप पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी द्वारा AI-जनरेटेड वीडियो के जरिए गलत जानकारी फैला रही है. जो खुद एक आपराधिक कृत्य है. वे जनता को गुमराह करने और सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों का दुष्प्रचार और बाधा डालने वाला व्यवहार काशी के विकास में रुकावट बन गया है और शहर की विरासत का अपमान है. ऐसा आचरण जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसा है और यह अस्वीकार्य है. कुछ कांग्रेस नेताओं की आधारहीन टिप्पणियां और हरकतें हास्यास्पद और दुखद दोनों हैं, जो यह दिखाती हैं कि उन्होंने ऐतिहासिक रूप से हमारी विरासत के साथ कैसा व्यवहार किया है. आज, वे मणिकर्णिका से बहुत आगे विकास परियोजनाओं में बाधा डाल रहे हैं, राज्य या राष्ट्रीय विकास, जन कल्याण, या आम नागरिकों के जीवन में सार्थक बदलाव से संबंधित पहलों का विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस ने गुमराह करने वाले AI-जनरेटेड वीडियो प्रसारित किए.

मणिकर्णिका घाट पर कोई मूर्ति क्षतिग्रस्त नहीं हुई: जिला अधिकारी

मूर्तियां तोड़ने जाने के आरोप को वाराणसी के डीएम ने खारिज कर दिया है. जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा, मूर्तियों और कलाकृतियों को नुकसान के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी दावे किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा- घाट पर दीवारों में लगी कुछ कलाकृतियां प्रभावित जरूर हुई हैं. उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसी सभी कलाकृतियों और मूर्तियों को संस्कृति विभाग की ओर से संरक्षित किया गया है. उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा गया है. काम पूरा होने के बाद उन्हें उनके मूल रूप में फिर से स्थापित किया जाएगा. उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >