Yamuna River : दिल्ली में लाश जलाना भी मुश्किल, और डराने लगी यमुना नदी, वीडियो आया सामने

Yamuna River : दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. यमुना का पानी घुस जाने के बाद निगम बोध श्मशान घाट पर दाह संस्कार बंद किया गया. इस बीच नदी का एक वीडियो सामने आया है जो काफी डरावना है. देखें वीडियो.

Yamuna River : यमुना नदी का बाढ़ का पानी दिल्ली के सबसे पुराने और व्यस्ततम श्मशान घाट निगमबोध घाट में घुस गया है, जिसके चलते वहां दाह संस्कार अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक अधिकारी ने बताया कि शवदाह गृह में दाह संस्कार रोक दिया गया. बुधवार को केवल सुबह शुरू हुई अंत्येष्टि ही पूरी कराई गई. लाल किले के पीछे रिंग रोड पर स्थित, निगमबोध घाट में 42 दाह स्थल हैं. यह शहर का सबसे पुराना, सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त श्मशान घाट है.

प्रतिदिन 55 से 60 दाह संस्कार होते हैं निगमबोध घाट में

यहां औसतन प्रतिदिन 55 से 60 दाह संस्कार होते हैं. बढ़ते जल स्तर ने व्यवस्थाओं को बाधित कर दिया है. घाट पर मौजूद एक प्रबंधन अधिकारी ने बताया, ‘‘पहले परिसर में केवल बारिश का पानी ही प्रवेश किया था, लेकिन करीब सात से आठ फुट ऊंची एक दीवार ऊपर से क्षतिग्रस्त हो गई. उसका करीब दो फुट हिस्सा ढह गया, जिससे यमुना का पानी अंदर आने लगा.’’

यमुना नदी की तस्वीर

उन्होंने बताया कि घाट बुधवार दोपहर ढाई बजे तक चालू था. उसके बाद कोई और दाह संस्कार नहीं किया गया. उन्होंने कहा, ‘‘जो कोई भी अब श्मशान घाट की सेवाओं का उपयोग करना चाहता है, उसे किसी अन्य श्मशान घाट जाने का अनुरोध किया जाएगा.’’ दिन में पहले घाट परिसर में केवल वर्षा का पानी मौजूद था, लेकिन दोपहर ढाई बजे के बाद, यमुना का बाढ़ का पानी श्मशान घाट में प्रवेश करने लगा.

यह भी पढ़ें : Punjab Flood Video : 1988 के बाद की सबसे भयानक बाढ़, डरावना वीडियो आया सामने

यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर

निगमबोध घाट पर 1950 के दशक में एक विद्युत शवदाह गृह बनाया गया था. साल 2006 में नगर निगम द्वारा एक सीएनजी से चलने वाला शवदाह गृह भी बनाया गया था. दिल्ली में यमुना नदी मंगलवार को खतरे के निशान को पार कर गई थी, क्योंकि जल स्तर 206.03 मीटर दर्ज किया गया था, जो तब से बढ़ता ही जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >