BRICS Summit: 7 साल बाद दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम मोदी से इन मुद्दों पर होगी बात

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं. शिखर सम्मेलन से इतर, पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. दोनों नेताओं की मुलाकात में सीमा पर शांति, व्यापार असंतुलन, आवागमन और वैश्विक स्थिति जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी.

BRICS Summit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलनमें भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार सुबह नयी दिल्ली पहुंचे. भारत ब्रिक्स के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में शनिवार और रविवार को 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. शिखर सम्मेलन से इतर राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता का भी कार्यक्रम है.

राष्ट्रपति शी करीब सात साल बाद भारत की यात्रा पर आए हैं. इससे पहले वे 2019 में मामल्लपुरम में अनौपचारिक शिखर वार्ता, 2016 में गोवा ब्रिक्स सम्मेलन और सितंबर 2014 में अपनी पहली भारत यात्रा पर आए थे.

कजान और तियानजिन के बाद लगातार तीसरे साल मोदी-शी के बीच मुलाकात

चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बताया कि कजान और तियानजिन के बाद यह लगातार तीसरा वर्ष है जब दोनों नेताओं की मुलाकात होगी. उन्होंने कहा, ‘‘चीन रणनीतिक मार्गदर्शन के अनुरूप भारत के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखेगा, संवाद बढ़ाएगा, मतभेदों को सुलझाएगा और एक-दूसरे की सफलता में सहयोग करने वाले साझेदार बनेगा.’’


ये भी पढ़ें: 6 साल बाद 21 सितंबर से शुरू होगी ग्वांगझू-नई दिल्ली उड़ान, BRICS Summit के बीच चीन से आई अच्छी खबर

इन प्रमुख मुद्दों पर होगी मोदी-शी के बीच बातचीत

  • सीमा पर शांति और एलएसी : वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव घटाने, सैन्य वापसी और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थायी शांति कायम करने पर.
  • व्यापार असंतुलन और निवेश : व्यापार घाटे को कम करने, भारतीय उत्पादों को चीनी बाजार में पहुंच देने और व्यापारिक प्रतिबंधों पर.
  • आवागमन और संपर्क : दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं (Direct Flights) फिर से शुरू करने, वीजा प्रक्रिया सरल बनाने और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर.
  • वैश्विक स्थिति और ब्रिक्स सहयोग : वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बीच सप्लाई चेन को मजबूत करने और 'ग्लोबल साउथ' के हितों को आगे बढ़ाने पर.


ये भी पढ़ें: BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स समिट के दौरान अशांति फैलाने की साजिश नाकाम, पन्नू के इशारे पर रची गई थी चाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >