बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, पहलवानों के साथ दंगल में उतरीं प्रियंका गांधी, केजरीवाल भी जाएंगे

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह अपना इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गये हैं. उन्होंने कहा, अगर खिलाड़ी चाहते हैं कि मैं कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूं, तो इसके लिए तैयार हूं. उन्होंने आगे कहा, पहलवानों को चाहिए कि वह प्रदर्शन खत्म करें और प्रैक्टिस में लौटें.

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दो एफआईआर दर्ज किया गया है. इधर जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे ओलंपिक मेडल खिलाड़ियों को राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है. शनिवार की सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खिलाड़ियों से मिलने प्रदर्शन स्थल पर पहुंची. उन्होंने महिला खिलाड़ियों से बातचीत भी की और कहा, बृजभूषण को इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा, आज पहलवानों की बात कोई नहीं सुन रहा है.

बृजभूषण शरण सिंह इस्तीफा देने के लिए तैयार

इधर खबर आ रही है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह अपना इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गये हैं. उन्होंने कहा, अगर खिलाड़ी चाहते हैं कि मैं कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूं, तो इसके लिए तैयार हूं. उन्होंने आगे कहा, पहलवानों को चाहिए कि वह प्रदर्शन खत्म करें और प्रैक्टिस में लौटें. इधर प्रदर्शनकारी पहलवान उनके इस्तीफे की पेशकश से संतुष्ट नहीं हैं. पहलवानों ने कहा, उनका कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है. ओलंपिक मेडल विजेत खिलाड़ियों ने कहा, जबतक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक वे प्रदर्शन स्थल से नहीं हटेंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी खिलाड़ियों से मिलने जाएंगे जंतर-मंतर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने के लिए जंतर-मंतर पर जायेंगे. इससे पहले आम आदमी पार्टी के कई नेता भी पहलवानों से मिल चुके हैं.

Also Read: बृजभूषण शरण सिंह मामले में भाजपा कर रही वेट एंड वॉच, एक्शन लेने पर इन जनपदों की सियासत हो सकती है प्रभावित

बृजभूषण शरण सिंह पर क्या है आरोप, प्रदर्शनकारी पहलवानों की क्या है मांग

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. जिसके बाद उनके खिलाफ भारतीय खिलाड़ी प्रदर्शन पर उतर गये हैं. लगातार बढ़ते दबाव के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की. पहली प्राथमिकी एक अवयस्क पहलवान के आरोपों पर पॉक्सो कानून के तहत दर्ज की गई जबकि दूसरी मर्यादा को ठेस पहुंचाने के संबंध में है.

23 अप्रैल से आंदोलन कर रहे पहलवान

डब्ल्यूएफआई प्रमुख पर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का आरोप लगाने वाले पहलवान 23 अप्रैल को अपना आंदोलन दोबारा से शुरू किया. आरंभ से ही खिलाड़ियों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे.

फिल्म और खेल जगत का भी पहलवानों को मिला साथ, ममता ने भी की कार्रवाई की मांग

फिल्म और खेल जगत और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन किया और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने तुरंत कार्रवाई की मांग की. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने कहा कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये. खिलाड़ियों में चोपड़ा के अलावा मुक्केबाज निकहत जरीन, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, हॉकी स्टार रानी रामपाल, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हरभजन स��ंह, इरफान पठान और मदन लाल ने भी पहलवानों का समर्थन किया. अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया , शर्मनाक है कि हमारे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को यौन उत्पीड़न के मामले में सड़कों पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है लेकिन दोषी भाजपा सांसद को सरकार लगातार बचा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >