दुनिया का सबसे बड़ा प्रदर्शनी हॉल! भारत मंडपम से भी भव्य... पीएम मोदी देंगे देश को 'यशोभूमि' की सौगात

पीएम मोदी रविवार को दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि नाम से इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर के पहले चरण का उद्घाटन कर रहे हैं. 8.9 लाख वर्ग मीटर से अधिक के कुल परियोजना क्षेत्र और 1.8 लाख वर्ग मीटर से अधिक के कुल निर्मित क्षेत्र के साथ, यह दुनिया की सबसे बड़ी एमआईसीई है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि नाम से इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के पहले चरण का उद्घाटन करने वाले हैं. साथ ही वह दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के द्वारका सेक्टर 25 तक किये गए विस्तार का भी उद्घाटन करेंगे.

सम्मेलनों और प्रदर्शनियों की मेजबानी के लिए एक विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करने का प्रधानमंत्री मोदी का एक दृष्टिकोण है. उन्होंने बताया कि द्वारका में यशोभूमि के निर्माण से इस कवायद को बल मिलेगा.

अधिकारियों ने बताया कि 8.9 लाख वर्ग मीटर से अधिक के कुल परियोजना क्षेत्र और 1.8 लाख वर्ग मीटर से अधिक के कुल निर्मित क्षेत्र के साथ, यह दुनिया की सबसे बड़ी एमआईसीई जिसमें बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनी जैसे सुविधाओं के लिए बनाया गया है.

कन्वेंशन सेंटर में मुख्य सभागार करीब 73000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बना हुआ है. जिसमें भव्य बॉलरूम और 13 बैठक कक्ष सहित 15 कन्वेंशन रूम शामिल हैं, जिनकी कुल क्षमता 11000 प्रतिनिधियों की है.

मुख्य सभागार कन्वेंशन सेंटर के लिए पूर्ण हॉल है, जो लगभग 6000 मेहमानों की बैठने की क्षमता से सुसज्जित है.अधिकारियों का कहना है कि यशोभूमि दुनिया के सबसे बड़े प्रदर्शनी हॉल में से एक होगा.

भव्य बॉलरूम, लगभग 2,500 मेहमानों की मेजबानी कर सकता है. इसमें एक विस्तारित खुला क्षेत्र भी है, जिसमें 500 लोग बैठ सकते हैं. उन्होंने बताया कि आठ मंजिलों में फैले 13 बैठक कक्षों में विभिन्न पैमानों पर विभिन्न प्रकार की बैठकें आयोजित करने की परिकल्पना की गई है.

द्वारका सेक्टर 25 में नए मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के साथ यह दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से भी जुड़ जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की परिचालन गति को 90 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रति घंटा करेगा, जिससे यात्रा का समय कम होगा. नयी दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक की यात्रा में लगभग 21 मिनट का समय लगेगा. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >