दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 750 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई रैली, देखें वीडियो

World Highest Railway Bridge: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर से एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर और वीडियो सामने आई है. दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पर तिरंगा रैली निकाली गई.

World Highest Railway Bridge: जम्मू-कश्मीर के रियासी में स्वतंत्रता दिवस से पहले चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 750 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई. रैली में बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र शामिल हुए. तिरंगा के साथ वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए.

देशभर में मनाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का तीसरा संस्करण 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नौ से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है. इसी सिलसिले में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज में रैली निकाली गई थी.

रेल ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर

चिनाब रेल ब्रिज की ऊंचाई नदी तल से 359 मीटर है. इस ब्रिज का निर्माण कोंकण रेलवे और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के तहत किया गया है. ट्रेन 7 स्टेशनों से होकर बारामुला पहुंचेगी.

उधमपुर से बारामुला तक रेल लाइन

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से बारामुला तक रेल लाइन तैयार की जा रही है. जिसका नाम उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट दिया गया है. इस रेल लिंक के निर्माण से कश्मीर घाटी का शेष भारत के साथ सीधा रेल संपर्क होगा. इसकी कुल लंबाई करीब 272 किलोमीटर है.

दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज की खासियत

1.3 किलोमीटर लंबा है यह पुल
785 मीटर हिस्सा चिनाब वैली पर बना
18 खंभे पुल में कुल मिलाकर
100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
27000 टन से भी ज्यादा स्टील की खपत हुई पुल में

रक्षाबंधन पर झारखंड सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >