कांग्रेस का दावा, महिला आरक्षण पर विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में सरकार; बताया- आचार संहिता का उल्लंघन

Women Reservation: कांग्रेस ने दावा किया कि सरकार महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन के लिए अगले पखवाड़े संसद का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है. कांग्रेस ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है.

Women Reservation: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता को मोदी आचार संहिता में बदल दिया है. अगले महीने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव है. रमेश ने कहा- अप्रैल में किसी भी दिन दो-दिवसीय विशेष सत्र बुलाना आचार संहिता का उल्लंघन होगा. लेकिन मोदी आचार संहिता के अनुरूप होगा.

कांग्रेस ने महिला आरक्षण 2024 के लोकसभा चुनाव से ही लागू करने की मांग की थी

रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा- कांग्रेस ने महिला आरक्षण को 2024 के लोकसभा चुनाव से ही लागू करने की मांग की थी. लेकिन उस समय केंद्र सरकार ने कहा कि यह संभवन नहीं है. क्योंकि परिसीमन और जनगणना दोनों को पहले पूरा करना होगा.

केंद्र सरकार पलटी मारने में उस्ताद है : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा- केंद्र सरकार पलटी मारने में उस्ताद है. 30 महीने बाद अचानक अपना मन बदल लिया है और परिसीमन एवं जनगणना की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही आरक्षण लागू करना चाहते हैं.

पीएम मोदी लोगों का ध्यान भटकाने में माहिर हैं : कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान भटकाने में माहिर हैं. वह ऐसा पहले भी कई बार कर चुके हैं. अब फिर वही कर रहे हैं. अपनी विदेश नीति की विफलताओं, देश के सामने मौजूद एलपीजी और ऊर्जा संकट से ध्यान हटाने के लिए वह इस नयी पहल के साथ आए हैं.

2023 में नारी वंदन अधिनियम पारित किया गया था

सितंबर 2023 में नए संसद भवन का उद्घाटन नारी वंदन अधिनियम, 2023 पारित करके किया गया था. जिसके माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन किया गया. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीट में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण भी प्रदान किया गया. परिसीमन और जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये दोनों आरक्षण लागू होने थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >