महिला आरक्षण पर आर-पार की तैयारी, बुधवार को विपक्षी दलों की बैठक

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आर-पार की तैयारी में हैं. एक ओर सरकार ने संसद में संशोधन विधेयक पारित कराने की पूरी कोशिश में जुट गई है. वहीं विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए बुधवार को बैठक कॉल किया है.

Women Reservation Bill: कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बुधवार को महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर साझा रणनीति तय करेगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह बैठक अपने आवास पर दिन में तीन बजे बुलाई है.

बैठक से पहले विधेयक पर चर्चा करेंगे कांग्रेस नेता

पीटीआई की खबर के अनुसार बैठक से पहले कांग्रेस के प्रमुख नेता इन विधेयकों को लेकर अलग से चर्चा करेंगे. कांग्रेस ने कहा कि जब किसी विधेयक की मंशा शरारतपूर्ण और उसकी विषय वस्तु भ्रामक हो तो संसदीय लोकतंत्र को बहुत नुकसान होता है.

लोकसभा सीट बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को मूर्त रूप देने के लिए 16 अप्रैल को एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा. जिसमें संसद के निचले सदन में सदस्यों की मौजूदा संख्या 543 से बढ़ाकर 850 तक करने का प्रावधान है.

परिसीमन बिल भी लाएगी सरकार

इसके साथ ही, सरकार परिसीमन आयोग के गठन के लिए भी एक विधेयक तथा इन्हीं से संबंधित केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 लाने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें: परिसीमन पर स्टालिन और रेवंत रेड्डी का हल्ला बोल, केंद्र को दी आंदोलन की चेतावनी

मोदी सरकार ने लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का दिया प्रस्ताव, संसद में बढ़ेगी महिलाओं की ताकत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >