हैदराबाद : वीडियो कॉल पर दोस्त से बात करते हुए महिला ने कर ली आत्महत्या

हैदराबाद के एक होटल में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पूरे केस में फारूक नाम के शख्स का नाम आ रहा है. परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

हैदराबाद में 26 साल की एक महिला की शुक्रवार (3 जुलाई) सुबह होटल के कमरे में लाश मिली. पुलिस के मुताबिक, उसने अपने एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बात करते हुए आत्महत्या कर ली. मामले की जांच की जा रही है. मृतका की पहचान 26 साल की रेनुका के रूप में हुई है. वह शादीशुदा थीं और उनका एक बच्चा भी है. रेनुका शहर के एक रेस्टोरेंट और पब में काम करती थीं.

पुलिस जांच के मुताबिक, रेनुका बुधवार (1 जुलाई) तड़के करीब 3 बजे एक युवक के साथ हैदराबाद के लंगर हौज इलाके के एक होटल में पहुंची थीं. गुरुवार रात करीब 10:30 बजे वह युवक होटल से चला गया, जबकि रेनुका कमरे में अकेली ही रुक गई थीं. पुलिस के अनुसार, होटल के रिकॉर्ड से पता चला कि रेनुका ने रात करीब 11:56 बजे खाना मंगाया था. इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को वीडियो कॉल किया और उसी दौरान आत्महत्या कर ली.

फारूक की भूमिका पर शक है परिवार को

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रेनुका होटल में फारूक नाम के युवक के साथ आई थीं. पुलिस अब दोनों के बीच संबंध और घटना से पहले क्या हुआ, इसकी हर पहलू से जांच कर रही है. रेनुका के परिवार ने आत्महत्या के दावे पर सवाल उठाया है. परिवार का कहना है कि रेनुका की हत्या की गई है. परिवार ने फारूक की भूमिका पर शक जताया है.

सब-इंस्पेक्टर सैयद मुनव्वर अली ने क्या बताया?

लंगर हौज थाने के सब-इंस्पेक्टर सैयद मुनव्वर अली ने एनडीटीवी को बताया कि रेनुका ने बुधवार सुबह एक युवक के साथ होटल में चेक-इन किया था. गुरुवार देर रात करीब 12:24 बजे वह अपने दोस्त सत्य से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने आत्महत्या कर ली. होटल कर्मचारियों ने घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे से शव बरामद किया. शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच टीम होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, रेनुका के मोबाइल फोन की जांच कर रही है. उनके साथ होटल आए युवक से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि मौत से पहले की पूरी घटनाक्रम का पता लगाया जा सके. सब-इंस्पेक्टर सैयद मुनव्वर अली ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि महिला की मौत की असली वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच का इंतजार कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >