मोहन यादव को ही क्यों चुना गया मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री? कहीं ये तो वजह नहीं

मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री बनने जा रहे मोहन यादव ने कहा कि वह राज्य के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम करेंगे. उन्होंने उनके जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व के प्रति आभार जताया.

बीजेपी ने एक बार फिर से चौंकाते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता और लगातार तीसरी बार विधायक बने मोहन यादव को मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया. बीजेपी विधायक दल ने यादव (58) को अपना नेता चुना. इधर नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के तुरंत बाद शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. बीजेपी के इस चौकाने वाले फैसले के बाद हर किसी के मन में एक सवाल जरूर उठ रहा है कि आखिर मोहन यादव को ही एमपी का नया सीएम क्यों चुना गया? जबकि इस रेस में चार बार के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान, प्रह्लाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीडी शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय जैसे दिग्गज नेता का नाम आगे चल रहा था.

मोहन यादव चार बार मुख्यमंत्री रहे शिवराज चौहान (64) का स्थान लेंगे

मोहन यादव चार बार मुख्यमंत्री रहे चौहान (64) का स्थान लेंगे. चौहान ने 2005, 2008, 2013 और 2020 में मुख्यमंत्री का पदभार संभाला. मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री बनने जा रहे मोहन यादव ने कहा कि वह राज्य के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम करेंगे. उन्होंने उनके जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व के प्रति आभार जताया.

मोहन यादव को ही क्यों चुना गया मुख्यमंत्री?

विधायक दल की बैठक में निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव दिया था. जिसपर सबकी सहमति बनी. यादव सीएम की रेस में कभी नहीं रहे, लेकिन अचानक उनका नाम सामने आने से सभी चौंक गए. उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले यादव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी माना जाता है. वह एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं. बीजेपी अपने इस फैसले से ओबीसी समुदाय को साधने की कोशिश की है. इसके पीछे अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव है. ओबीसी मप्र की आबादी का 48 प्रतिशत से अधिक हैं. 2003 में उमा भारती के मुख्यमंत्री बनने के बाद से बीजेपी ने चौथी बार ओबीसी नेताओं पर अपना भरोसा जताया है. भारती के बाद, मध्य प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो और ओबीसी मुख्यमंत्री- बाबूलाल गौर और चौहान को देखा.

Also Read: एमपी की ‘मोहन यादव सरकार’ में होंगे दो डिप्टी सीएम, जानिए राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा का सियासी सफर

कौन हैं मोहन यादव?

मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. उन्होंने छात्र नेता के रूप में राजनीति की शुरुआत की है. वह 1982 में माधव साइंस कॉलेज के ज्वाइंट सेक्रेटरी चुने गए थे. उसके बाद 1984 में अध्यक्ष बने. 1984 में ही यादव एबीवीपी उज्जैन के नगर मंत्री बने. बाद में वो 1988 में आरएसएस उज्जैन शाखा के सहखंड कार्यवाह बने. उसके बाद उन्होंने कई बड़ी जिम्मेवारियों को भी निभाया. वह पहली बार 2013 में उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए. इसके बाद 2018 और फिर 2023 में विधानसभा सीट बरकरार रखी. भाजपा विधायक निवर्तमान मुख्यमंत्री चौहान के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे.

संघ के करीबी हैं मोहन यादव

मोहन यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े हैं. मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम की घोषणा के पीछे इसे भी बड़ी वजह बताया जा रहा है.

बीजेपी ने एमपी में दर्ज की प्रचंड जीत

मालूम हो बीजेपी ने 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में 230 में से 163 सीट जीतकर कांग्रेस (66 सीट) को दूसरे स्थान पर धकेल दिया और मप्र में अपनी सत्ता बरकरार रखी. चुनाव से पहले, भाजपा ने किसी मुख्यमंत्री चेहरे को पेश नहीं किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यापक लोकप्रियता पर भरोसा किया. मोदी ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रचार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >