कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कह दी बड़ी बात

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज होगी और आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेगी. जिसके बाद आलाकमान मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने में समय लेगा.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. खरगे के पहुंचने से पहले उनके आवास के बाहर भारी संख्या में समर्थक जमा थे.

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री पर खरगे ने कह दी बड़ी बात

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज होगी और आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेगी. जिसके बाद आलाकमान मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने में समय लेगा. उन्होंने कहा, कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को नकार कर कांग्रेस पार्टी को फिर से सत्ता में ला दिया है. लोगों ने हमें रिकॉर्ड संख्या में वोट दिए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कैबिनेट बनने के बाद हमने अपने घोषणापत्र में जनता से किए सभी 5 वादों को लागू करेंगे.

तीन पर्यवेक्षक तय करेंगे कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यंमत्री शिंदे, कांग्रेस महासचिव सिंह और पूर्व महासचिव बाबरिया सीएलपी बैठक की निगरानी करेंगे. उन्होंने ट्वीट किया, माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने सुशील कुमार शिंदे (पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र), जितेंद्र सिंह (पार्टी महासचिव) और दीपक बाबरिया (पूर्व महासचिव) को विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

Also Read: Karnataka Elections: मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘डेब्यू मैच’ में ही जड़ दिया शतक, कर्नाटक में बीजेपी ‘हिट विकेट’

कांग्रेस ने बीजेपी के लिए बंद किया दक्षिण का दरवाजा

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उसके एकमात्र दक्षिणी गढ़ कर्नाटक से बेदखल कर शनिवार को राज्य की सत्ता में शानदार वापसी की. राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट जीतीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट जीतीं.

मुख्यमंत्री की दौड़ में शिवकुमार और सिद्धरमैया सबसे आगे

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार दोनों ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं. दोनों ने विधायक दल की बैठक से पहले अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक की है. सिद्दरमैया (75) और शिवकुमार (60) के आवास पर समर्थकों ने बैनर लगाए हैं, जिसमें उन्हें कांग्रेस की जीत के लिए बधाई दी गयी है और उन्हें अगला मुख्यमंत्री बताया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >