कौन हैं सुनीता विश्वनाथ? जिनके साथ राहुल गांधी की तस्वीर दिखाकर स्मृति ईरानी ने किया हमला, क्या है पाक कनेक्शन

ईरानी के मुताबिक राहुल गांधी ने जिन लोगों से मुलाकात की थी उनमें अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के करीबी लोग भी शामिल थे, जो लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित भारत सरकार को ‘अस्थिर’ करना चाहते हैं.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे पर निशाना साधा है. उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें राहुल गांधी के साथ सुनीता विश्वनाथ नाम की महिला नजर आ रही है. सुनीता विश्वनाथ के साथ एक तस्वीर दिखाकर राहुल गांधी पर हमला किया और कई सवाल भी पूछे.

राहुल गांधी को सुनीता विश्वनाथ के साथ मुलाकात की जरूरत क्यों पड़ी?

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से पूछा कि आखिरी ऐसी क्या जरूरत पड़ गयी कि राहुल गांधी को सुनीता विश्वनाथ से मुलाकात करनी पड़ी. इसके अलावा स्मृति ईरानी ने अरबपति जॉर्ज सोरोस से भी मुलाकात को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा. सुनीता विश्वनाथ को जॉर्ज सोरोस से जोड़ते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, हर भारतीय जॉर्ज सोरोस की मंशा से वाकिफ है. फिर राहुल गांधी अमेरिका में जॉर्ज सोरोस के सहयोगी से क्यों मिले?

राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर संदिग्ध साख वाले लोगों के साथ मुलाकात की : ईरानी

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा, राहुल गांधी अपने अमेरिका दौरे पर संदिग्ध साख वाले लोगों के साथ मुलाकात की थी. ईरानी के मुताबिक राहुल गांधी ने जिन लोगों से मुलाकात की थी उनमें अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के करीबी लोग भी शामिल थे, जो लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित भारत सरकार को ‘अस्थिर’ करना चाहते हैं. उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों के एक कार्यक्रम की मेजबानी में इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका के तंजीम अंसारी की भागीदारी के लिए भी गांधी पर हमला बोला और कहा कि अंसारी का जमात-ए-इस्लामी के साथ संबंध है.

कौन हैं सुनीता विश्वनाथ?

सुनीता विश्वनाथ हिंदू फॉर ह्यूमन राइट्स की सह-संस्थापक हैं. यह एक अमेरिका आधारित संगठन है.

सुनीता विश्वनाथ अफगान वीमेन फॉरवर्ड की सह संस्थापक भी हैं

सुनीता विश्वनाथ इंडियन अमेरिका मुस्लिम काउंसिल यानी IAMC जैसे कट्टर संगठनों के कार्यक्रमों से भी जुड़ी रही हैं.

सुनीता विश्वनाथ 2020 में तब विवाद के केंद्र में थीं जब उन्हें कोलंबिया विश्वविद्यालय का धार्मिक मामलों का सलाहकार बनाया गया था.

सुनीता विश्वनाथ की पहली शादी लेखक सुकेतु मेहता से हुई थी. बाद में उन्होंने स्टीफन शॉ से दूसरी शादी की.

सोशल मीडिया पर सुनीता विश्वनाथ पर ‘सोरोस प्रॉक्सी’ होने का आरोप लगाया गया है और आरोप लगाया गया है कि अफगान महिलाओं के लिए उनके संगठन को जॉर्ज सोरोस से धन मिलता है.

IAMC का पाकिस्तानी कनेक्शन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार IAMC और इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका (ICNA) का इस्तेमाल लंबे समय से भारत के खिलाफ किया जाता रहा है. Islamic Medical Association of North America के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन्स जाहिद महमूद पाकिस्तानी नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं. गौरतलब है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने पर IAMC ने ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था कि भारतीय संसद से राहुल गांधी की अयोग्यता लोकतंत्र के सिद्धांतों का उल्लंघन है और भारत के फासीवादी राज्य बनने की डरावनी याद दिलाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >