Amritpal Singh: कौन है पपलप्रीत सिंह? खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का है सबसे खास

पपलप्रीत को पंजाब पुलिस ने एक अभियान में गिरफ्तार किया जिसमें खुफिया ईकाई भी शामिल थी. पुलिस ने बताया कि पपलप्रीत को अमृतपाल का गुरु माना जाता है और वह कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था.

पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके सबसे करीबी साथी को गिरफ्तार कर लिया है. पंजाबा के होशियारपुर से पुलिस ने पपलप्रीत सिंह को अपने कब्जे में लिया. पपलप्रीत, अमृतपाल का बेहद खास है.

एक अभियान चलाकर पंजाब पुलिस ने पपलप्रीत को लिया कब्जे में

पपलप्रीत को पंजाब पुलिस ने एक अभियान में गिरफ्तार किया जिसमें खुफिया ईकाई भी शामिल थी. पुलिस ने बताया कि पपलप्रीत को अमृतपाल का गुरु माना जाता है और वह कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था.

18 मार्च से फरार है अमृतपाल

पंजाब पुलिस द्वारा खालिस्तान समर्थकों और उनके सहयोगियों के खिलाफ 18 मार्च को शुरू की गई कार्रवाई के दिन से ही अमृतपाल और पपलप्रीत फरार थे. गौरतलब है कि 18 मार्च को कट्टरपंथी उपदेशक जालंधर में वाहन और हुलिया बदलकर पुलिस के शिकंजे से बचकर फरार होने में सफल रहा था. अमृतपाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ समुदायों में द्वेष पैदा करने, हत्या की कोशिश, पुलिस कर्मियों पर हमला और सरकारी अधिकारियों को कर्तव्य निर्वहन करने से रोकने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Also Read: अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई से भड़के खालिस्तानी! पंजाब के सीएम भगवंत मान की बेटी को अमेरिका में धमकी

कौन है पपलप्रीत सिंह

  • पापलप्रीत सिंह को अमृतपाल का सबसे भरोसेमंद सहयोगी और संरक्षक माना जाता है.

  • पपलप्रीत को अपना गुरु मानता है अमृतपाल सिंह

  • अमृतपाल सिंह के भागने के पीछे पपलप्रीत को ही मास्टरमाइंड माना जाता है. उसने ही अमृतपाल को कई मुद्दों पर सलाह दी है.

  • पापलप्रीत कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था.

  • पापलप्रीत खुद को अमृतसर का पत्रकार बताता है जो कथित तौर पर एक वेबसाइट ‘पंजाब शील्ड’ चलाता है. वेबसाइट अनिवार्य रूप से एक खालिस्तानी प्रचार साइट है.

  • पापलप्रीत पर चार आपराधिक मामले चल रहे हैं. जिसमें एक कठोर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत और एक अजनाला पुलिस स्टेशन की घटना के लिए है.

  • पापलप्रीत को आयकर विभाग का भी नोटिस मिल चुका है. जिसमें उसके बैंक खाते में लाखों रुपये के लेन-देन के बारे में जानकारी मांगी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >