कौन है भारत का असली दुश्मन? टैरिफ विवाद के बीच पीएम मोदी ने दिया बड़ा मैसेज

PM Modi Powerful Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ जारी टैरिफ विवाद के बीच गुजरात से बड़ा मैसेज दे दिया है. उन्होंने ये बता दिया है कि भारत का असली दुश्मन कौन है? पीएम मोदी ने कहा, भारत के सबसे बड़े दुश्मन को हराना हमारी जिम्मेदार है.

PM Modi Powerful Message: अमेरिका के साथ जारी टैरिफ विवाद और फिर एच 1 बी वीजा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया. पीएम मोदी ने शनिवार को आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि दूसरे देशों पर निर्भरता भारत की मुख्य दुश्मन है और देश को (सेमीकंडक्टर) चिप्स से लेकर जहाजों तक सबकुछ बनाना चाहिए. वह गुजरात में भावनगर के गांधी मैदान में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने कुल 34,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया.

हम जितना ज्यादा दूसरों पर निर्भर होंगे, विफलता की दर उतनी ही ज्यादा होगी : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सही मायनों में, दुनिया में भारत का कोई बड़ा दुश्मन नहीं है. दूसरे देशों पर निर्भरता भारत की एकमात्र दुश्मन है. हमें दूसरों पर इस निर्भरता को खत्म करना होगा. हमें यह समझना होगा कि हम जितना ज्यादा दूसरों पर निर्भर होंगे, विफलता की दर उतनी ही ज़्यादा होगी.”

चिप से लेकर शिप तक भारत में बनाना होगा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म करने के लिए सेमीकंडक्टर चिप्स से लेकर जहाजों तक हमें सबकुछ बनाना होगा. शांति, स्थिरता व समृद्धि के लिए, दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना होगा. उन्होंने कहा कि भारत की सभी समस्याओं का एक ही इलाज है और वह है आत्मनिर्भरता.

आत्मनिर्भर होने के इलावा, भारत के पास कोई विकल्प नहीं : मोदी

भावनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, “आत्मनिर्भर होने के इलावा, भारत के पास कोई विकल्प नहीं है. हम भारतीय बंदरगाहों के लिए नए सुधार करने जा रहे हैं. ‘एक राष्ट्र, एक दस्तावेज’ और ‘एक राष्ट्र, एक बंदरगाह प्रक्रिया’ व्यापार को आसान बनाएगी.”

विदेशी कंपनियों को सालाना 6 लाख करोड़ रुपये देना पड़ता है : पीएम मोदी

मोदी ने ने कहा- “देश को दुनिया भर में अपना माल भेजने के लिए विदेशी कंपनियों को सालाना छह लाख करोड़ रुपये का भुगतान करना होता है. यह हमारे र���्षा बजट के लगभग बराबर है.”

बंदरगाह हमारे देश के लिए रीढ़ की तरह : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने बताया कि लगभग 50 साल पहले, देश का 40 प्रतिशत व्यापार भारत निर्मित जहाजों के माध्यम से होता था, लेकिन अब यह घटकर केवल पांच प्रतिशत रह गया है. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने बड़े जहाजों को बुनियादी ढांचे के रूप में मान्यता देकर भारत के समुद्री क्षेत्र को मजबूत बनाने का एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. उन्होंने कहा, “भारत के बंदरगाह एक वैश्विक समुद्री महाशक्ति के तौर पर उभरने के लिए हमारे देश के लिए रीढ़ की तरह हैं.”

कांग्रेस ने भारत की प्रतिभा को पस्त किया : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने लाइसेंस राज जैसे प्रतिबंध लगाकर भारत के प्रतिभावान लोगों के हौसलों को पस्त कर दिया.

ये भी पढ़ें: H-1B Visa : H-1B वीजा के लिए 88 लाख रुपये? ट्रंप का नया 100,000 डॉलर वाला नियम डालेगा भारत पर प्रभाव

क्या है टैरिफ विवाद?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. ट्रंप भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ रूसी तेल खरीद पर लगाया है. ट्रंप का आरोप है कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा दे रहा है. ट्रंप के फैसले से भारतीय निर्यात पर बड़ा झटका लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >