कौन हैं जॉर्ज सोरोस, जानिए भारत को लेकर क्या थी उनकी टिप्पणी

अमेरिका के अरबपति जॉर्ज सोरोस की कुल संपत्ति लगभग 8.5 बिलियन डॉलर है. वह ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक हैं, जो लोकतंत्र, पारदर्शिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने वाले समूहों और व्यक्तियों को अनुदान देता है.

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि भारत को बदनाम करने के लिए विदेशों में साजिश रची जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसके लिए अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस की ओर से फंडिंग की जा रही है. पीसी में ईरानी ने कहा कि जार्ज सोरोस के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे.

भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर वार: ईरानी ने पीसी में कहा कि सोरोस ने ऐलान किया है कि वे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करेंगे. उनके निशाने पर पीएम मोदी हैं. वहीं, ईरानी ने कहा कि देश के लोगों को इसका मुंह तोड़ जवाब जवाब देना चाहिए. गौरतलब है कि जार्ज सोरोस एक अमेरिकी अरबपति है. हाल ही में उन्होंने भारत के खिलाफ एक टिप्पणी की थी.

ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक हैं सोरोस: अमेरिका के अरबपति जॉर्ज सोरोस की कुल संपत्ति लगभग 8.5 बिलियन डॉलर है. वह ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक हैं, जो लोकतंत्र, पारदर्शिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने वाले समूहों और व्यक्तियों को अनुदान देता है.

Also Read: पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश, स्मृति ईरानी का आरोप, कहा- अमेरिकी अरबपति कर रहे हैं फंडिंग

बता दें कि जनवरी के अंत में Adani Group पर अकाउंटिंग फ्रॉड और स्टॉक में हेराफेरी का आरोप लगाने वाली शॉर्ट-सेलर रिपोर्ट के कारण समूह का मार्केट कैप 120 बिलियन डॉलर घट गया था. इससे ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रैंकिंग में भी अदाणी काफी नीचे आ गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >