Andhra Pradesh: कौन है पाब्लो एस्कोबार? चंद्रबाबू नायडू ने ड्रग माफिया का नाम लेकर जगन मोहन रेड्डी पर साधा निशाना

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान दुनिया के सबसे बड़े ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार का नाम उछला. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उसका उदाहरण देकर पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर हमला बोला.

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की तुलना ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार से कर दी. उन्होंने कहा, आंध्र प्रदेश में जो कुछ भी हुआ, उसकी तुलना केवल ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार से की जा सकती है. चंद्रबाबू ने पाब्लो की कहानी भी सुनाई. उन्होंने कहा, पाब्लो एस्कोबार एक कोलंबियाई ड्रग माफिया था, वह एक नार्को आतंकवादी था. वह राजनेता बन गया और फिर उसने ड्रग्स बेचने का अपना गिरोह शुरू किया. उसने उस समय 30 बिलियन डॉलर कमाए, अब उसकी कीमत 90 बिलियन डॉलर है. उसे 1976 में गिरफ्तार किया गया और 1980 में वह दुनिया का सबसे अमीर ड्रग माफिया बन गया. कोई ड्रग्स बेचकर भी अमीर बन सकता है. पूर्व मुख्यमंत्री (वाईएस जगन) का उद्देश्य क्या था? टाटा, रिलायंस, अंबानी के पास पैसा है और वह उनसे भी अमीर बनना चाहता था. कुछ लोगों की जरूरतें होती हैं, कुछ लोगों को लालच होता है और कुछ लोगों को उन्माद होता है और ये पागल लोग इस तरह की चीजें करते हैं.

कौन है पाब्लो एस्कोबार

पाब्लो एस्कोबार, जिसका पुरा नाम पाब्लो एमिलियो एस्कोबार गैविरिया (Pablo Emilio Escobar Gaviria) था. उसने दुनिया भर में आतंक मचा रखी थी. उसे दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया माना जाता था. उसे दुनिया भर में कोकीन किंग के नाम से जाना जाता था. उसके पास अफरात पैसे थे. 44 साल की उम्र यानी 1993 में उसे मार गिराया गया. उसका सपना कोलंबिया का राष्ट्रपति बनने का था. वह 1970 के दशक में ड्रग की दुनिया में कदम रखा था और देख-देखते दुनिया भर में राज करना शुरू कर दिया. बताया जाता है कि उसकी ताकत इतनी थी कि उसने अपने लिए खुद से जेल का निर्माण कराया था, जिसके चारों ओर पुलिस की एंट्री नहीं थी. उसके बारे में एक और बात चर्चा में रही है कि एस्कोबार के पास इतने पैसे थे कि पैसे चूहे खा जाते थे.

लोबिन और जेपी पटेल की गई विधायकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >