कौन है 8 साल का मंगोलियाई बच्चा, जिसे दलाई लामा ने बनाया बौद्ध धर्म का तीसरा सबसे बड़ा धर्मगुरु

दलाई लामा जब 8 साल के बच्चे को सबसे बड़े धर्मगुरु के रूप में नामित कर रहे थे, उस समय करीब 600 मंगोलियाई अपने नये आधात्यमिक नेता का जश्न मनाने के लिए वहां मौजूद थे. सोशल मीडिया में जो तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, उसमें बच्चे को लाल वस्त्र पहने और मास्क लगाये दलाई लामा से मिलते हुए दिख रहा है.

बौद्ध धर्म के वरिष्ठ नेता और धर्मगुरु दलाई लामा ने चीन को तगड़ा झटका दिया है. उन्होंने 8 साल के अमेरिकी मंगोलियाई बच्चे को बौद्ध धर्म का तीसरा सबसे बड़ा धर्मगुरु बनाया है.

दलाई लामा ने बच्चे को 10 वें खलखा जेटसन धम्पा रिनपोछे का पुनर्जन्म बताया

द टाइम्स की खबर के अनुसार दलाई लामा जब 8 साल के बच्चे को सबसे बड़े धर्मगुरु के रूप में नामित कर रहे थे, उस समय करीब 600 मंगोलियाई अपने नये आधात्यमिक नेता का जश्न मनाने के लिए वहां मौजूद थे. सोशल मीडिया में जो तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, उसमें बच्चे को लाल वस्त्र पहने और मास्क लगाये दलाई लामा से मिलते हुए दिख रहा है. दलाई लामा ने 8 साल के बच्चे को 10 वें खलखा जेटसन धम्पा रिनपोछे का पुनर्जन्म बताया है.

2016 में मंगोलिया का दौरा किये थे दलाई लामा, चीन की लगी थी मिर्ची

दलाई लामा ने 2016 में मंगोलिया का दौरा किया था. उस समय चीन ने इसकी कड़ी निंदा की थी. उस समय दलाई लामा ने यह कहते हुए दौरा किया था कि मंगोलियाई में बौद्ध धर्म के तीसरे सबसे बड़े धर्मगुरु 10 वें खलखा जेटसन धम्पा रिनपोछे का पुनर्जन्म हुआ है. बच्चे की खोज लंबे समय से की जा रही थी.

Also Read: India China Clash:चीन वापस लौटने के सवाल पर बोले दलाई लामा- इसका कोई मतलब नहीं, मैं भारत को पसंद करता हूं

कौन है 8 साल का बच्चा, जिसे बनाया गया बौद्ध धर्म का तीसरा सबसे बड़ा धर्मगुरु

दलाई लामा ने जिस मंगोलियाई बच्चे को बौद्ध धर्म का तीसरा सबसे बड़ा धर्मगुरु बनाया है, वह अगुइदई और अचिल्टाई अल्टानार नाम के जुड़वां बच्चों हैं. हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि दलाई लामा ने किस बच्चे को धर्मगुरु बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >