Viral Video: राज्यसभा में दिखा खास पल, जेपी नड्डा ने खरगे की यूं की मदद

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो राज्यसभा का है. इसमें जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता खरगे नजर आ रहे हैं. देखें आखिर क्या खास है इस वीडियो में.

Viral Video : राज्यसभा से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया. इसमें नजर आ रहा है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को सीढ़ियों से उतरने के दौरान सहारा दिया. यह नजारा दिखाता है कि राजनीति से ऊपर भी इंसानियत होती है. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. देखें वीडियो.

शुक्रवार (17 अप्रैल) को राज्यसभा का यह नजारा कैमरे में कैद हो गया. इस घटना ने दिखाया कि अलग-अलग विचारधाराओं के बावजूद नेताओं के बीच सम्मान और सौहार्द बना रहता है. वीडियो में दिख रहा है कि जेपी नड्डा अपनी सीट से उठकर आगे आते हैं, जबकि 83 साल के मल्लिकार्जुन खरगे धीरे-धीरे सीढ़ियों से उतर रहे होते हैं. जैसे ही नड्डा को लगा कि उन्हें सहारे की जरूरत है, उन्होंने तुरंत उनका हाथ थाम लिया. खरगे को आराम से नीचे उतरने में मदद की. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >