मध्य प्रदेश: सिकल सेल से होती है गंभीर बीमारी, पीएम मोदी आज इसके उन्मूलन मिशन की करेंगे शुरूआत

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कार्यक्रम 2047 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में सिकल सेल रोग को खत्म करने के केंद्र के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे. इस बाबत एक बयान जारी किया गया है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री लाभार्थियों को सिकल सेल आनुवंशिक स्थिति कार्ड भी वितरित करेंगे.

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मिशन का उद्देश्य विशेष रूप से आदिवासी आबादी के बीच सिकल सेल रोग से उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है. आपको बता दें कि सिकल-सेल एनीमिया एक दोषपूर्ण जीन हीमोग्लोबिन एस के कारण होता है जिसके कारण लचीली लाल रक्त कोशिकाएं कठोर कोशिकाएं बन जाती हैं जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और अंग क्षति का खतरा बढ़ जाता है.

मिशन की घोषणा केंद्रीय बजट 2023 में की गयी

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कार्यक्रम 2047 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में सिकल सेल रोग को खत्म करने के केंद्र के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. मिशन की घोषणा केंद्रीय बजट 2023 में की गयी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में लगभग 3.57 करोड़ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कार्डों के वितरण की भी शुरुआत करेंगे. प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं.

मोदी ‘रानी दुर्गावती गौरव यात्रा’ के समापन में भी हिस्सा लेंगे

इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि मोदी ‘रानी दुर्गावती गौरव यात्रा’ के समापन में भी हिस्सा लेंगे. रानी दुर्गावती 16वीं शताब्दी के मध्य में गोंडवाना की शासक थीं. उन्हें एक बहादुर, निडर और साहसी योद्धा के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी थी. महज चार दिन के अंतराल में प्रधानमंत्री का एमपी का यह दूसरा दौरा है.

Also Read: आर्टिकल 370, राममंदिर और अब समान नागरिक संहिता, क्या 2024 चुनाव से पहले अपने सभी संकल्प पूरा करेगी मोदी सरकार?
शहडोल जिले में मोदी के स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम

एक अधिकारी ने कहा कि मोदी को 27 जून को भोपाल दौरे के बाद शहडोल जिले में रहना था लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थगित कर दिया गया. शर्मा ने कहा कि शहडोल जिले में मोदी के स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं. इसके अलावा, प्रधानमंत्री जिले के पकरिया गांव का दौरा करेंगे और आदिवासी नेताओं, स्वयं सहायता समूहों, पेसा (अनुसूचित क्षेत्रों के लिए पंचायत विस्तार अधिनियम) समितियों के नेताओं और ग्राम-स्तरीय फुटबॉल क्लब के कप्तानों से बातचीत करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >