महुआ मोइत्रा के खिलाफ क्या है आरोप, कैसे मामला प्रकाश में आया, जानें सब कुछ

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ का आरोप लगा है. महुआ मोइत्रा पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एथिक्स समिति ने लोकसभा में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. रिपोर्ट में महुआ पर लगे आरोपों को गंभीर बताया गया है. पैनल ने मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की है. लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने महुआ मोइत्रा के मामले में अपनी प्रथम रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी.

एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद लोकसभा में भारी हंगामा

महुआ मोइत्रा मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद लोकसभा में भारी हंगामा शुरू हो गया. विपक्ष के भारी हंगामे के कारण शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोबारा शुरू होने के करीब 10 मिनट के अंदर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई. एक बार के स्थगन के बाद कार्यवाही पुन: शुरू हुई तो कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने महुआ मोइत्रा से संबंधित रिपोर्ट के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य जोरदार नारेबाजी करने लगे. इस पर पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने हंगामा कर रहे सदस्यों से बैठने का आग्रह करते हुए कहा, आखिर हुआ क्या है. अभी रिपोर्ट केवल सदन के पटल पर प्रस्तुत हुई है. उस पर निर्णय सदन करेगा. हंगामा नहीं थमने पर अग्रवाल ने कार्यवाही कुछ ही मिनट बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी.

विपक्ष ने महुआ मोइत्रा मामले में चर्चा करने की मांग की

विपक्षी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया है कि महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने पर फैसला लिये जाने से पहले समिति की सिफारिशों पर सदन में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए.

Also Read: अधीर रंजन चौधरी ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई पर लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने का लगाया था आरोप

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ का आरोप लगा है. महुआ मोइत्रा पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि महुआ ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के कहने पर संसद में अदाणी ग्रुप और पीएम मोदी पर लगातार हमला बोला और इसी मुद्दे से जुड़े सवाल उठाए. दुबे ने आरोप लगाया था, इसके बदले बिजनेसमैन से महुआ को गिफ्ट्स मिले थे. महुआ पर ये भी आरोप लगे थे कि उन्होंने अपनी संसदीय आईडी का लॉगइन पासवर्ड व्यापारी के साथ शेयर किया था.

एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर महुआ मोइत्रा बोलीं- हमें अभी तक यह नहीं मिला

लोकसभा में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश होने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा संसद से बाहर चली गईं. उन्होंने कहा, हमें अभी तक यह नहीं मिला है. मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा, मुझे अपना दोपहर का भोजन करने दो और वापस आने दो. जो भी होना है, दोपहर 2 बजे के बाद होगा.

मोइत्रा मामले में अबतक क्या-क्या हुआ

  • भाजपा सांसद सोनकर की अध्यक्षता वाली आचार समिति ने गत नौ नवंबर को अपनी एक बैठक में मोइत्रा को ‘पैसे लेकर सदन में सवाल पूछने’ के आरोपों में लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश वाली रिपोर्ट को स्वीकार किया था.

  • समिति के छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया था. इनमें कांग्रेस से निलंबित सांसद परणीत कौर भी शामिल थीं.

  • समिति के चार विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट पर असहमति नोट दिए थे.

  • विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट को ‘फिक्स्ड मैच’ करार देते हुए कहा था कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की जिस शिकायत पर समिति ने विचार किया, उसके समर्थन में ‘सबूत का एक टुकड़ा’ भी नहीं था.

  • यदि सदन समिति की सिफारिश के पक्ष में मतदान करता है तो मोइत्रा को सदन से बर्खास्त किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >