शुभेंदु सरकार का प्रतियोगी छात्रों को बड़ा गिफ्ट! पश्चिम बंगाल में 40 पार वाले भी सरकारी नौकरी के लिए एलिजिबल

West Bengal Jobs Age Limit: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी नौकरियों में भर्ती की अपर एज लिमिट बढ़ा दी है. ग्रुप A के लिए 41, ग्रुप B के लिए 44 और ग्रुप C-D के लिए 45 वर्ष तय किए गए हैं.

West Bengal Jobs Age Limit: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देते हुए भर्ती की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है. राज्य के वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में पश्चिम बंगाल सर्विसेज (रेजिंग ऑफ एज-लिमिट) रूल्स, 1981 में संशोधन की जानकारी दी गई है. नई व्यवस्था के तहत अब अलग-अलग श्रेणी की सरकारी नौकरियों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पहले से ज्यादा होगी. सरकार का कहना है कि इससे अधिक संख्या में युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिल सकेंगे.

ग्रुप A से D तक बढ़ी उम्र सीमा

जारी आदेश के अनुसार, ग्रुप ‘A’ श्रेणी की नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 41 वर्ष कर दी गई है. हालांकि जिन सेवाओं में पहले से इससे अधिक आयु सीमा लागू है, वहां पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी. इसी तरह ग्रुप ‘B’ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 44 वर्ष तय की गई है. जबकि, ग्रुप ‘C’ और ग्रुप ‘D’ पदों के लिए यह सीमा 45 वर्ष कर दी गई है.

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन भर्तियों का संचालन पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (PSC) के बजाय अन्य वैधानिक निकायों, सरकारी कंपनियों या स्थानीय प्राधिकरणों के जरिए किया जाएगा, वहां भी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष ही लागू होगी.

11 मई से लागू माना जाएगा आदेश

राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि यह नई व्यवस्था 11 मई से प्रभावी मानी जाएगी. यानी इस तारीख के बाद जारी होने वाली भर्ती प्रक्रियाओं में नए नियम लागू होंगे. इस फैसले उन युवाओं को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन भर्तियों में होने वाली देरी और एग्जाम में होने वाली देरी की वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था.

ये भी पढ़ें:- नंदीग्राम: घर में बैठने से नहीं होगा, लोगों के बीच जाना होगा, भाजपा नेताओं को शुभेंदु का निर्देश

सत्ता परिवर्तन के बाद लगातार फैसले

राज्य में नई सरकार बनने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने नौकरी और प्रशासनिक सुधारों को प्राथमिकता देने की बात कही है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सरकारी भर्ती और युवाओं से जुड़े फैसले आने वाले समय में राज्य की राजनीति और रोजगार व्यवस्था दोनों पर असर डाल सकते हैं. इसके साथ ही शुभेंदु सरकार कानून व्यवस्था पर भी चाक चौबंद नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें:- कोलकाता में गलत जगह पर गाड़ी हुई पार्क तो देगा होगा 500 रुपया जुर्माना, पार्किंग नियम हुए सख्त

2026 चुनाव में बदला राजनीतिक समीकरण

पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 206 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया. वहीं टीएमसी जिसने पिछले चुनाव में 212 सीटें जीती थीं, इस बार काफी पीछे रह गई और 80 सीटों पर सिमट गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >