Weather Forecast LIVE Updates Today : दिल्ली-NCR में जारी रहेगा प्रचंड गर्मी का कहर, झारखंड, बिहार, बंगाल में आज व्यापक वर्षा के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal) में व्यापक वर्षा का अनुमान लगाया है. कल यूपी (Weather Forecast UP) समेत कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली थी. इधर, छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh), महाराष्ट्र (Weather Forecast Maharastra), ओडिशा (Weather Forecast Odisha) समेत अन्य स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी 14 सितंबर को भी जारी रहने के आसार है. आइये जानते हैं देश के अन्य राज्यों का हाल..

Live Updates
7:29 PM. 14 Sept 20 1:59 PM. 14 Sept

देर से लौटेगा मानसून

मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून के लौटने में देर होने की संभावना है. विभाग ने कहा कि चक्रवातीय दशाएं बनने के कारण मानसून के लौटने में देर होने की संभावना है. मानसून के इसी सप्ताह लौटने की संभावना थी.

7:29 PM. 14 Sept 20 1:59 PM. 14 Sept

दक्षिण भारत में फिर लौट रहा मानसून

विभाग ने कहा कि उत्तर आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का कम दबाव का एक क्षेत्र बना हुआ है. इसके अगले दो-तीन दिनों में तेलंगाना होकर मध्य भारत की ओर पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि इस कारण तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 13 सितंबर को, विदर्भ में 15 सितंबर को और मराठवाड़ा में 16 सितंबर को छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

7:29 PM. 14 Sept 20 1:59 PM. 14 Sept

पंजाब और हरियाणा में पिछले 24 घंटों का मौसम

पंजाब और हरियाणा में भी रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया. हरियाणा में भिवानी सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियम रहा. पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पटियाला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा.

7:29 PM. 14 Sept 20 1:59 PM. 14 Sept

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. विभाग ने हल्की बारिश होने का भी अनुमान जताया है. विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है.

7:29 PM. 14 Sept 20 1:59 PM. 14 Sept

दिल्ली में पिछले 24 घंटे का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह उमसभरी रही और न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया.

7:29 PM. 14 Sept 20 1:59 PM. 14 Sept

महाराष्ट्र में बढ़ेंगी बारिश गतिविधियां (Maharashtra Weather today)

महाराष्ट्र में विदर्भ से लेकर गोवा तक आज से बारिश बढ़ने की संभावना है. इस दौरान मराठवाड़ा, मुंबई समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश गतिविधियों में आज से इजाफा देखने को मिलेगा. वहीं, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो मुंबई समेत कोंकण गोवा में आज वर्षा कम हो सकती हैं. रिपोर्ट की मानें तो कोंकण के लिए यहां बारिश के लिए 48 घंटों का और इंतजार करना पड़ सकता है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal) में व्यापक वर्षा का अनुमान लगाया है. कल यूपी (Weather Forecast UP) समेत कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली थी. इधर, छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh), महाराष्ट्र (Weather Forecast Maharastra), ओडिशा (Weather Forecast Odisha) समेत अन्य स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी 14 सितंबर को भी जारी रहने के आसार है. आइये जानते हैं देश के अन्य राज्यों का हाल..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >