Weather Update: कड़ाके की ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, इन राज्यों में शीतलहर और बारिश को लेकर अलर्ट

शिमला मौसम विज्ञान कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश में नौ और 10 जनवरी को वर्षा एवं हिमपात की संभावना का शनिवार को अनुमान व्यक्त किया. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मंडी, बिलासपुर, उना, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन (बड्डी एवं नालागढ़) में सुबह के वक्त घना कोहरा छाये रहने की भी चेतावनी दी है.

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. जम्मू-कश्मीर में जहां न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है, वहीं दिल्ली में सर्दी का सितम जारी है. झारखंड में शुक्रवार को हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है. नोएडा में ठंड को देखते हुए स्कूल में छुट्टी को बढ़ा दी गई है. तो आइये देखें देश के प्रमुख राज्यों में मौसम का हाल कैसा है.

नौ और दस जनवरी को हिमाचल प्रदेश में वर्षा और हिमपात की संभावना

शिमला मौसम विज्ञान कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश में नौ और 10 जनवरी को वर्षा एवं हिमपात की संभावना का शनिवार को अनुमान व्यक्त किया. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मंडी, बिलासपुर, उना, कांगड़ा, सिरमौर (पोंटा साहिब और धौलाकुंआ) और सोलन (बड्डी एवं नालागढ़) में सुबह के वक्त घना कोहरा छाये रहने की भी चेतावनी दी है. नौ जनवरी को निचले पहाड़ी इलाकों में वर्षा होने तथा नौ एवं 10 जनवरी को मध्य एवं ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर वर्षा एवं हिमपात होने का अनुमान व्यक्त किया है.

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, डल झील के ऊपर बनी बर्फ की पतली परत

कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और डल झील एवं कश्मीर के अन्य जलाशयों की सतह पर बर्फ की एक पतली परत बन गई है. शुक्रवार रात घाटी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया. कश्मीर में वर्तमान में 40 दिनों की कठोर सर्दियों की अवधि चिल्ला-ए-कलां चल रही है, इस अवधि में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान काफी गिर जाता है, जिससे जलाशयों के साथ ही पाइपों में भी पानी जम जाता है.

Also Read: घर में ऐसे बनाएं कश्मीर का कहवा, विंटर सीजन में मिलेगी ताजगी व गर्मी

नोएडा में सर्दी के कारण कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के मद्देनजर शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी विद्यालयों की कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. गौतम बौद्ध नगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अगले छह दिनों में इसके नौ से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी व कोहरे का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में कई जगह शीत लहर का प्रकोप देखा गया. जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा और कई जगहों पर शीतलहर का अहसास महसूस किया गया. विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में कई जगह शीतलहर दर्ज की गई. राज्य में आठ और जनवरी के दौरान सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज के साथ छींटे और बारिश होने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >