Weather Today: ठंड का कहर जारी, हिमाचल सहित कई राज्यों में भीषण शीत लहर की चेतावनी

Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार ताजा और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है.

Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ राज्यों में भीषण शीत लहर की स्थिति बनी हुई, तो कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा

झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. 23 दिसंबर की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान साफ रहेगा. 24 दिसंबर को पलामू, गढ़वा समेत अन्य जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है. 28 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है. कड़ाके की ठंड के बीच 24 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे. उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है.

23 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में भी हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर पश्चिम भारत में खास कर पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा रहने की संभावना व्यक्त की गई है. वहीं पूर्वी भारत में खास कर ओडिशा और पूर्वोतर के राज्यों में घना कोहरा रह सकता है. 24 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है. वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा रह सकता है.

25 दिसंबर तक ओडिशा में बारिश की संभावना

आईएमडी भुवनेश्वर के निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, “कोरापुट और नयागढ़ जिलों में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान को देखें, तो अगले 48 घंटों में ज्यादातर मौसम शुष्क रहेगा और 48 घंटों के बाद 24 दिसंबर को रायगढ़, गंजम, गजपति, पुरी और अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 25 दिसंबर को भी तटीय ओडिशा के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.”

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में चतरा सबसे ठंडी जगह, इस शहर में विजिबिलिटी रही सबसे कम

राजस्थान में सर्दी का प्रकोप जारी

राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. करौली में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हिमाचल प्रदेश में भीषण शीत लहर

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 24-26 दिसंबर के दौरान शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >