Weather Forecast : इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

1 / 1
Weather Forecast : इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
फुल स्क्रीन में देखें

Kolkata: Pedestrians try to cross a road during monsoon rain, in Kolkata, Friday, Aug. 25, 2023. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI08_25_2023_000048B)

Weather Forecast : उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ और दक्षिणी गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. जानें मौसम का हाल

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तीव्र बारिश हो सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों के कुछ हिस्सों में एक या दो मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ और दक्षिणी गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

रक्षाबंधन का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा. मौसम विभाग की मानें, तो इस दिन झारखंड में हल्की बारिश के आसार हैं. रविवार को राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

बिहार में 31 अगस्त तक बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट किया है. राजधानी पटना समेत 18 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही कई इलाकों में ठनका की भी चेतावनी दी गयी है.

31 अगस्त को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्व उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं 1 सितंबर को भी मौसम की इसी तरह की गतिविधियां रहने के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >