Weather Forecast Today: झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 13, 14 और 15 सितंबर को पूरे यूपी में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली में सोमवार को दिनभर उमस रही और हल्की बारिश हुई. वहीं, अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के हिसाब से सामान्य है. मौसम कार्यालय ने अनुमान लगाया है कि मंगलवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि 12 से 14 सितंबर तक एक्यूआई के संतोषजनक श्रेणी में रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और बारिश संबंधित घटनाओं में पिछले 24 घंटे में 19 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी लखनऊ और उससे सटे बाराबंकी, हरदोई कानपुर, बहराइच और उन्नाव समेत करीब 22 जिलों में जोरदार बारिश हुई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी 14 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है जबकि 17 तारीख तक हल्की बारिश जारी रहेगी. यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में भी 17 तारीख तक बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है. 15 सितंबर तक राज्य में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, तेलंगाना, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है.

झारखंड में तीन दिनों तक भारी बारिश होने वाली है. मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है. सोमवार को देर शाम मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि सूबे में 13 सितंबर से 15 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >