Weather Forecast Today: दिल्ली में होगी बारिश, जानें बिहार-यूपी समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today: स्काइमेट वेदर के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. जानें कैसे रहने वाला है मौसम

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है. मौसम विभाग कार्यालय ने दिल्ली में गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में गुरुवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में कई जगह बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसके बाद 15, 16 और 17 सितंबर को पूरे प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है. राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र के अनुसार मौसम का असर 15 सितंबर तक रहेगा. 14 सितंबर को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और प. सिंहभूम में बारिश हो सकती है. 15 को संताल और कोल्हान के दो जिलों को छोड़ पूरे राज्य में भारी बारिश का अनुमान है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पूर्वी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >