Weather Today: यूपी में कड़ाके की ठंड, जानें दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today: नये साल में हम प्रवेश कर चुके हैं. जनवरी का महीना शुरू हो चुका है. ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान करने लगी है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है. देश के अधिकतर राज्यों के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. झारखंड में बारिश की संभावना नजर आ रही है. ओडिशा में शीतलहर का कहर लोगों को परेशान कर रहा है. जानें यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Live Updates
11:13 PM. 2 Jan 24 5:43 PM. 2 Jan

Weather Today: पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में सर्दी का सितम जारी

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा और बठिंडा में तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी. मौसम कार्यालय के अनुसार पंजाब के पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, अमृतसर में 8.3 डिग्री, लुधियाना में आठ डिग्री और फरीदकोट में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

11:13 PM. 2 Jan 24 5:43 PM. 2 Jan

Weather Today:  श्रीनगर तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कल यानी रविवार की रात तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

4:49 PM. 2 Jan 24 11:19 AM. 2 Jan

Weather Today: मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार, लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. दो जनवरी को दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की छिटपुट बारिश की संभावना है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है.

4:49 PM. 2 Jan 24 11:19 AM. 2 Jan

Weather Today: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में फलोदी और सीकर में 5.6 और 6.0 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडे रहे. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 6.2 डिग्री, बीकानेर में 6.4 डिग्री, जयपुर में 7.6 डिग्री, सिरोही और संगरिया में 7.7 डिग्री, अलवर और गंगानगर में 8.2 डिग्री, पिलानी में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today: नये साल में हम प्रवेश कर चुके हैं. जनवरी का महीना शुरू हो चुका है. ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान करने लगी है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है. देश के अधिकतर राज्यों के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. झारखंड में बारिश की संभावना नजर आ रही है. ओडिशा में शीतलहर का कहर लोगों को परेशान कर रहा है. जानें यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >