Weather Report : बिहार-झारखंड-यूपी में होगी भारी बारिश, दिल्ली में उमस, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Weather Report LIVE, 12 August-मौसम विभाग (IMD Alert) ने कहा है कि देश में कमजोर मानसून (Monsoon 2021) का मौजूदा दौर अगले पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना है. पूर्वी भारत तथा उत्तर प्रदेश और बिहार (jharkhand,bihar,up,bengal, delhi rain) के कुछ हिस्सों में तेज बारिश 14 अगस्त तक होने की उम्मीद है.
Patna: Villagers of Manash village with their belongings on a boat to shift to a safer place after the water level rises of Ganga river following monsoon rain, in Patna, Wednesday, Aug. 11, 2021. (PTI Photo)(PTI08_11_2021_000046A)
Live Updates
5:58 PM. 12 Aug 2112:28 PM. 12 Aug
यूपी का मौसम
मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 13 अगस्त को राज्य में कई स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त को कुछ स्थानों पर और 13 और 14 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
5:58 PM. 12 Aug 2112:28 PM. 12 Aug
दिल्ली में बारिश नहीं
आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में अगले छह से सात दिनों के दौरान दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है.
5:58 PM. 12 Aug 2112:28 PM. 12 Aug
यहां 12-14 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना
अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में छिटपुट से व्यापक वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि उत्तराखंड में 12-15 अगस्त के दौरान और हिमाचल प्रदेश में 12-14 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है.
5:58 PM. 12 Aug 2112:28 PM. 12 Aug
किन्नौर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है.
1:14 PM. 12 Aug 217:44 AM. 12 Aug
भूस्खलन की चपेट में आने से दस लोगों की मौत
खराब मौसम के चलते हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक बस और अन्य वाहनों के भूस्खलन की चपेट में आने से दस लोगों की मौत हो गई जबकि 13 को बचा लिया गया, वहीं कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन के समय इलाके में बारिश नहीं हुई थी.
1:14 PM. 12 Aug 217:44 AM. 12 Aug
यहां कमजोर बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार, 15 अगस्त तक उत्तर भारतीय मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और इससे सटे मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों (तमिलनाडु और केरल के बाहर) में कमजोर बारिश जारी रहने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि 16 अगस्त से प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी.
मुख्य बातें
Weather Report LIVE, 12 August-मौसम विभाग (IMD Alert) ने कहा है कि देश में कमजोर मानसून (Monsoon 2021) का मौजूदा दौर अगले पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना है. पूर्वी भारत तथा उत्तर प्रदेश और बिहार (jharkhand,bihar,up,bengal, delhi rain) के कुछ हिस्सों में तेज बारिश 14 अगस्त तक होने की उम्मीद है.