New Delhi: A commuter rides his bicycle on a road during heavy rain in New Delhi, Thursday, July 29, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI07_29_2021_000256B)
Copied link
Weather Report LIVE 10 August- भारतीय मौसम विभाग (IMD Alert) ने आने वाले महीनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. आज बिहार-यूपी-झारखंड (Jharkhand,UP,Bihar,bengal,delhi weather) में बारिश की संभावना है. दिल्ली में भी हल्की बारिश हो सकती है. जानें आज के मौसम का हाल…
3:46 AM. 11 Aug 213:46 AM. 11 Aug
उत्तर प्रदेश के कई जिलों के बाढ़ से तबाही
यूपी के कई जिलों में बाढ़ से प्रभावित हुए है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जालौन जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी और फिर उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की.
3:46 AM. 11 Aug 213:46 AM. 11 Aug
यूपी के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्यों के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैनात : सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्यों के लिए NDRF और SDRF की टीमों को लगाया गया है. जालौन में बाढ़ से प्रभावित 114 गांव में नाव की व्यवस्था की गई है. प्रशासन, पुलिस जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर राहत के साथ-साथ सुरक्षा और बचाव कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं.
3:46 AM. 11 Aug 213:46 AM. 11 Aug
हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12, 13 और 14 अगस्त को प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
3:46 AM. 11 Aug 213:46 AM. 11 Aug
संयुक्त राष्ट्र के वैज्ञानिकों ने ग्लोबल वार्मिंग से गंभीर होती स्थिति को लेकर चेताया
जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की तरफ से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि पृथ्वी इतनी गर्म होती जा रही है कि एक दशक में तापमान संभवत: उस सीमा के पार पहुंच जाएगा जिसे रोकने का दुनियाभर के नेता आह्वान करते रहे हैं. वैश्विक निकाय ने इसे मानवता के लिए खतरे का संकेत करार दिया है. लेखक लिंडा मर्न्स ने कहा कि इस बात की गारंटी है कि चीजें और बिगड़ने जा रही हैं.
3:46 AM. 11 Aug 213:46 AM. 11 Aug
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश
पिछले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ीं. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस कानपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गाजीपुर और नजीबाबाद में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
8:36 PM. 10 Aug 218:36 PM. 10 Aug
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई और यह 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज की गई. सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने दिन में उत्तर-उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है.
7:48 PM. 10 Aug 217:48 PM. 10 Aug
उत्तर बिहार में मॉनसून सक्रिय
उत्तर बिहार में मंगलवार से 48 घंटे तक मॉनसून सक्रिय रहेगा. इस वजह से आसमान में बादल छाया रहेगा. जिससे अच्छी बारिश की संभावना है. कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है.
7:48 PM. 10 Aug 217:48 PM. 10 Aug
दिल्ली में न्यूनतम तापमान में वृद्धि
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई और यह 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज की गई. मौसम कार्यालय ने दिन में उत्तर-उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है.
7:48 PM. 10 Aug 217:48 PM. 10 Aug
यूपी का मौसम
मौसम विभाग का अनुमान हैं कि 10 अगस्त को यूपी के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
7:48 PM. 10 Aug 217:48 PM. 10 Aug
छत्तीसगढ़ में बारिश थम गई
छत्तीसगढ़ में बारिश थम गई है जिससे उमस में भारी बढ़ोतरी हो गई. यहां सावन में गर्मी के मौसम का एहसास हो रहा है.
3:10 PM. 10 Aug 213:10 PM. 10 Aug
बिहार के 10 जिलों में चेतावनी
बिहार के 10 जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश और वज्रपात (ठनका) की चेतावनी जारी की गई है.
3:10 PM. 10 Aug 213:10 PM. 10 Aug
पांच दिनों के लिए उत्तर, पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर और पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में व्यापक रूप से बारिश होने के आसार हैं.
1:12 PM. 10 Aug 211:12 PM. 10 Aug
असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश
विभाग ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है. अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में व्यापक रूप से वर्षा गतिविधि होने की संभावना है. विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिम या दक्षिणी हवाओं के प्रभाव में, 11 अगस्त से इन क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है, जिसके परिणामस्वरूप 11-13 अगस्त के दौरान असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
1:12 PM. 10 Aug 211:12 PM. 10 Aug
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश
अगले पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड में और 12-13 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है. 10-13 अगस्त के दौरान झारखंड में और 11-13 अगस्त के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान है.
बिहार, झारखंड, बंगाल से लेकर दिल्ली तक के मौसम का हाल, यहां देखिए मॉनसून की लेटेस्ट अपडेट
1:12 PM. 10 Aug 211:12 PM. 10 Aug
राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु और केरल में बारिश होने का अनुमान है. विभाग के अनुसार उत्तराखंड, बिहार और अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों और हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई स्थानों पर सोमवार को बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े.
1:12 PM. 10 Aug 211:12 PM. 10 Aug
भारत, दक्षिण एशिया में मॉनसून की चरम घटनाएं बढ़ने की आशंका
इधर जलवायु परिवर्तन पर आईपीसीसी की रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि आगामी समय में भारत और दक्षिण एशिया में मॉनसून की चरम घटनाएं बढ़ने की आशंका है जबकि कम अवधि में ही बहुत तेज बारिश का दौर बढ़ेगा. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियुक्त अंतरसरकारी समिति (आईपीसीसी) की छठी मूल्यांकन रिपोर्ट में कहा गया है कि 21वीं सदी के अंत तक दक्षिण एशियाई मॉनसून की बारिश में वृद्धि होगी.
1:12 PM. 10 Aug 211:12 PM. 10 Aug
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था. शहर में मंगलवार को तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
1:12 PM. 10 Aug 211:12 PM. 10 Aug
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Report LIVE 10 August- भारतीय मौसम विभाग (IMD Alert) ने आने वाले महीनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. आज बिहार-यूपी-झारखंड (Jharkhand,UP,Bihar,bengal,delhi weather) में बारिश की संभावना है. दिल्ली में भी हल्की बारिश हो सकती है. जानें आज के मौसम का हाल…