Weather: राजस्‍थान में बारिश ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 5-6 जून तक नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार मई में अब तक सर्वाधिक बारिश 1917 में 71.9 मिलीमीटर हुई थी. इसके अनुसार राज्य में मई के दौरान बरसात 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर इसकी लंबी अवधि के औसत का 458 प्रतिशत रही है जो सामान्य से बहुत अधिक है. आंकड़ों के अनुसार मई में वर्षा औसत से 358 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है.

राजस्‍थान में मई में रिकॉर्ड 62.4 मिलीमीटर बारिश हुई जो रेगिस्तानी राज्‍य में इस महीने की यह बीते 100 साल की सबसे अधिक बारिश है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग का कहना है कि राज्‍य में मई में औसतन 13.6 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस बार, अनेक पश्चिमी विक्षोभों एवं अन्य कारणों के चलते आए दिन बूंदाबांदी से लेकर भारी बारिश होती रही. उसके अनुसार इस महीने में कुल 62.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो मई में पिछले 100 वर्षों में सर्वाधिक रही है.

1917 में मई महीने में हुई थी सर्वाधिक 71.9 मिलीमीटर बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मई में अब तक सर्वाधिक बारिश 1917 में 71.9 मिलीमीटर हुई थी. इसके अनुसार राज्य में मई के दौरान बरसात 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर इसकी लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का 458 प्रतिशत रही है जो सामान्य से बहुत अधिक है. आंकड़ों के अनुसार मई में वर्षा औसत से 358 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है. मई के दौरान वर्षा पूर्वी राजस्थान में इसके एलपीए का 428 प्रतिशत और पश्चिमी राजस्थान में इसके एलपीए का 481 प्रतिशत दर्ज की गई है.

पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कही पर भारी बारिश दर्ज की गई. पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, वज्रपात, तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. विभाग के मुताबिक इस दौरान हनुमानगढ़ के संगरिया में छह सेंटीमीटर, गंगानगर के करनपुर में चार सेंटीमीटर, सीकर के रामगढ शेखावाटी, फतेहपुर में चार-चार सेंटीमीटर, झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में चार सेंटीमीटर और अन्य अनेक स्थानों पर तीन सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया.

दो जून को भी भारी बारिश की संभावना

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया दो जून को भी छिटपुट स्थानों पर आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि तीन चार जून को एक बार पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी तथा बीकानेर, जयपुर, अजमेर एवं भरतपुर संभाग के जिलों में तेज मेघगर्जन, तेज अंधड़ एवं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है. उन्होंने बताया कि आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में आगामी 5-6 जून तक जारी रहने की संभावना है. शर्मा ने बताया कि 7-8 जून से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >