Weather Forecast : UP के कई शहरों में कड़ाके की सर्दी, जानिए देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत जबरदस्त कोहरे और शीतलहर की मार झेल रहा है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे का अनुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने के आसार है. जानते हैं आने वाले दिनों में देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम.

Live Updates
3:30 AM. 3 Jan 23 10:00 PM. 2 Jan

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

पंजाब और हरियाणा में लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं और सोमवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. दोनों राज्यों और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई. मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हरियाणा के मंडकोला में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. (भाषा)

3:30 AM. 3 Jan 23 10:00 PM. 2 Jan

श्रीनगर में कड़ाके की ठंड, पारा शुन्य से 5 डिग्री नीचे

कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है और श्रीनगर में पारा शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे गिर गया है जबकि गुलमर्ग तथा पहलगाम में इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. (भाषा)

3:30 AM. 3 Jan 23 10:00 PM. 2 Jan

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत रहा. मौसम वैज्ञनिकों ने दिन में अधिकतम तापमान के 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है. (भाषा)

3:30 AM. 3 Jan 23 10:00 PM. 2 Jan

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

नए साल के पहले सप्ताह में राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जहां अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. बीती रविवार रात संगरिया हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री और फतेहपुर सीकर में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, (भाषा)

3:30 AM. 3 Jan 23 10:00 PM. 2 Jan

राजस्थान में शीतलहर

राजस्थान के उत्तरी भागों में मंगलवार तक शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. हालांकि, दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले हफ्ते शीत लहर की स्थिति से थोड़ी राहत मिली थी.

8:01 PM. 2 Jan 23 2:31 PM. 2 Jan

यूपी के कई शहरों में कड़ाके की सर्दी

उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में आने वाले 5 दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा. उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में घने कोहरे का औरेंज तथा यलो अलर्ट जारी किया गया है. वहां लखनऊ, कानपुर समेत 29 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है. मौसम विभान की ओर से लगभग 15 जिलों में शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत जबरदस्त कोहरे और शीतलहर की मार झेल रहा है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे का अनुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने के आसार है. जानते हैं आने वाले दिनों में देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >