Weather News: भारी बारिश से हाहाकार, हिमाचल में अबतक 80 लोगों की मौत, उत्तराखंड में नौ की गयी जान

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ के कारण लगभग 1,300 सड़कें अवरुद्ध हो गईं जबकि 40 बड़े पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अनुसार अकेले कुल्लू के सैंज क्षेत्र में लगभग 40 दुकानें और 30 मकान बह गए.

उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी है. हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की वजह से अबतक 31 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल में अबतक 80 लोगों की मौत हो चुकी है. 10 लोग लापता हो गये हैं. इधर उत्तराखंड में भी बारिश ने 9 लोगों की जान ले ली है.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से 1300 से अधिक सड़कें अवरुद्ध, 40 बड़े पुल क्ष्रतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ के कारण लगभग 1,300 सड़कें अवरुद्ध हो गईं जबकि 40 बड़े पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अनुसार अकेले कुल्लू के सैंज क्षेत्र में लगभग 40 दुकानें और 30 मकान बह गए. सुक्खू ने आज कसोल, मणिकरण, खीर गंगा और पुलगा क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. लाहौल और स्पीति जिले के चंद्रताल में 250 जबकि सिस्सू में 300 और मंडी जिले के कुछ हिस्सों में 300 पर्यटक फंसे हुए हैं.

भारी बारिश को देखते हुए स्कूल 15 जुलाई तक बंद

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि सभी सरकारी स्कूल 15 जुलाई तक बंद रहेंगे. राज्य लोक सेवा आयोग ने खराब मौसम के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा को अब 20 अगस्त को आयोजित करने की घोषणा की है.

Also Read: उत्तर भारत में भारी बारिश से आफत, दिल्ली का हाल बेहाल

हिमाचल प्रदेश को अबतक 1050 करोड़ रुपये का नुकसान

राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल को 1,050 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

उत्तराखंड में बारिश जारी, नौ की मौत

उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को भी बारिश जारी रही जबकि पिछले 24 घंटों में पहाड़ों से भूस्खलन होने और बोल्डर गिरने से नौ व्यक्तियों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गए. राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कई मार्गों के बार-बार भूस्खलन के कारण बंद होने से सामान्य जनजीवन के साथ ही चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है जबकि मौसम विभाग ने बुधवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए पर्याप्त सावधानी बरतने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >