Weather Forecast: यहां हो सकती है हल्की बारिश, जानें बिहार-UP सहित अन्य राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast: मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR weather) में आज बादल छाए रह सकते हैं. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा. झारखंड में सुबह-शाम ठंड लगर रही है हालांकि यहां मौसम शुष्क बना हुआ है. आइए जानते हैं कि देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है आज का मौसम

Live Updates
2:42 AM. 10 Feb 23 9:12 PM. 9 Feb

हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पिछले 24 घंटों में 3 सेमी और केलांग में 1 सेमी हिमपात हुआ है. आईएमडी शिमला ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे राज्य में बादल छाए हुए हैं. 11 फरवरी को कुछ जिलों में मध्यम हिमपात.

2:42 AM. 10 Feb 23 9:12 PM. 9 Feb

जम्मू-कश्मीर घाटी में सर्दी की वापसी

बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर और बारामूला, कुपवाड़ा के बाकी हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह बर्फबारी शुरू हुई. दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से बर्फबारी की खबर है. घाटी के बाकी हिस्सों में ‘हल्की’ से ‘मध्यम’ वर्षा हुई, जिसने तीन दिनों से खिल रही धूप की समाप्ति के साथ सर्दी की वापसी हुई है.

2:42 AM. 10 Feb 23 9:12 PM. 9 Feb

कश्मीर में कई जगहों पर ताजा बर्फबारी, घाटी में बारिश

उत्तरी कश्मीर के अधिकांश इलाकों में बृहस्पतिवार को ताजा बर्फबारी हुई. शेष घाटी में बारिश हुई. मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

7:55 PM. 9 Feb 23 2:25 PM. 9 Feb

झारखंड का कैसा रहेगा मौसम

झारखंड की राजधानी रांची स्थित मौसम कार्यालय ने वेदर की जानकारी दी है. जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम

7:55 PM. 9 Feb 23 2:25 PM. 9 Feb

कुपवाड़ा ज़िले में ताजा हिमपात

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में ताजा हिमपात देखने को मिला है जिसका वीडियो भी सामने आया है.

7:55 PM. 9 Feb 23 2:25 PM. 9 Feb

यहां हो सकती है हल्की बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के दिन और रात के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है. सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.

मुख्य बातें

Weather Forecast: मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR weather) में आज बादल छाए रह सकते हैं. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा. झारखंड में सुबह-शाम ठंड लगर रही है हालांकि यहां मौसम शुष्क बना हुआ है. आइए जानते हैं कि देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है आज का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >