Weather Forecast: दिल्ली में तापमान 32 डिग्री के पार, राजस्थान में हो सकती है बारिश

Weather Update Today : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज की जा सकती है. इस साल फरवरी महीने में जैसी गर्मी पड़ी वह आम तौर पर मार्च महीने के पहले हफ्ते में दर्ज की जाती है. इस साल देश में तेज गर्मी के साथ लू लगने की घटनाओं के बढ़ने के भी आसार लग रहे हैं. चलिए जानते हैं आज देश में कैसे रहेगा मौसम.

3:57 AM. 1 Mar 23 3:57 AM. 1 Mar

राजस्थान में बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई इलाकों में अगले दो दिनों में बादल छाए रह सकते हैं. कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. स्थानीय मौसम केंद्र ने कहा कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज और कल उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू व आसपास के जिलों में बादल छाए रहने तथा मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. (भाषा)

7:25 PM. 28 Feb 23 7:25 PM. 28 Feb

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है. वहीं, न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. (भाषा)

7:25 PM. 28 Feb 23 7:25 PM. 28 Feb

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर के रिपोर्ट की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं, असम, जम्मू, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है. जबकि, पंजाब, उत्तरी हरियाणा और दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

7:25 PM. 28 Feb 23 7:25 PM. 28 Feb

यूपी में सुबह-शाम ठंड का एहसास

यूपी में सुबह और शाम के समय में ठंड महसूस की जा रही है. उत्तर प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है. इस बीच यूपी सहित राज्य के कई जिलों में इस साल फरवरी का महीना सबसे ज्यादा गर्म रहा. आज राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. यहां तेज धूप खिली रहेगी. हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रहेंगे. आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

12:45 PM. 28 Feb 23 12:45 PM. 28 Feb

राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई इलाकों में अगले दो दिन में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान है. स्थानीय मौसम केंद्र ने इसकी जानकारी दी. जयपुर स्थित मौसम केंद्र अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज और कल उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू व आसपास के जिलों में बादल छाए रहने तथा मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. (भाषा)

12:45 PM. 28 Feb 23 12:45 PM. 28 Feb

दिल्ली में अधिकतम तामपान 32.2 डिग्री दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में कल गर्मी महसूस की गई और अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (भाषा)

मुख्य बातें

Weather Update Today : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज की जा सकती है. इस साल फरवरी महीने में जैसी गर्मी पड़ी वह आम तौर पर मार्च महीने के पहले हफ्ते में दर्ज की जाती है. इस साल देश में तेज गर्मी के साथ लू लगने की घटनाओं के बढ़ने के भी आसार लग रहे हैं. चलिए जानते हैं आज देश में कैसे रहेगा मौसम.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >